फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   google is celebrating 69th Republic Day through his doodle

डूडल के जरिए गूगल मना रहा है भारत के 69वें गणतंत्र दिवस का जश्न

Fri, 26 Jan 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Jan 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
google is celebrating 69th Republic Day through his doodle
गूगल डूडल

आज जहां पूरा भारत गर्व से अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है वहीं इस मौके पर गूगल ने डूडल बनाया है। आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 में आजाद भारत में संविधान को लागू हुआ था। हालांकि उसे 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया था। मगर 26 जनवरी को लागू होने की वजह से इस दिन को हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन को दिल्ली के राजपथ से लेकर इंडिया गेट तक कई रैलियों, झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के जरिए मनाया जाता है।

विज्ञापन


इस खास मौके पर किसी विदेशी देश के नेता को मेहमान बनाया जाता है और साथ ही अपनी ताकत की एक झलक देशवासियों के सामने पेश की जाती है। गणतंत्र दिवस की परेड में पैदल मार्च से लेकर हवा में कलाबाजियां करते हमारे जवान देखे जाते हैं। इस साल 14 राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और केंद्रीय मंत्रालय परेड में शामिल होंगी। इस साल हमारे यहां 10 विदेशी मेहमान पहुंचे हैं। ये सभी आसियन (दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) देशों के नेता हैं। आसियन का झंडा भी परेड के दौरान देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


इस साल की परेड का आकर्षण केंद्र सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 113 महिलाएं होंगी जो मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए नजर आएंगी। महिला की इस टुकड़ी को सीमा भवानी का नाम दिया गया है। महिलाएं बाइक पर 16 तरह के स्टंट दिखाएंगी जिसमें पिरामिड, फिश राइडिंग, शक्तिमान, बुल फाइटिंग और सीमा प्रभारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed