{"_id":"58ffe9744f1c1b9e65c0da41","slug":"google-expands-indian-language-support-across-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट की पहुंच को बढ़ाने के लिए गूगल ने नौ भारतीयों को जोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंटरनेट की पहुंच को बढ़ाने के लिए गूगल ने नौ भारतीयों को जोड़ा
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Wed, 26 Apr 2017 05:57 AM IST
विज्ञापन
गूगल ने अपने ग्राहकों को उनकी पसंद की भाषा में इंटरनेट उपयोग करने की सुविधा देने के लिए नौ अन्य भारतीयों भाषाओं के साथ अपने उत्पादों को जोड़ दिया है। गूगल ने इसके लिए गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ सहित नौ भारतीय भाषाओं को जगह दी है।
विज्ञापन
‘न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन’ के माध्यम से उपभोक्ता अंग्रेजी को हिंदी सहित बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में अनुवाद कर सकेंगे। इस नई तकनीक के माध्यम से आप एक हिस्से के बजाय पूरे वाक्य का अनुवाद कर सकेंगे। गूगल के अनुवाद की यह तकनीक फिलहाल गूगल सर्च और मैप्स के लिए उपलब्ध होगी जो कि मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
भारत और दक्षिण-पूर्वी एशिया में गूगल के उपाध्यक्ष राजन आनंदन ने कहा कि भारत में इस वक्त ऑनलाइन माध्यम से भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल करने वाले 23.4 करोड़ लोग हैं जबकि ऑनलाइन माध्यम से अंग्रेजी का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ता 17.5 करोड़ हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अगले चार वर्षों में अन्य भारतीय भाषाओं को उपयोग करने वाले 30 करोड़ लोग भी ऑनलाइन आएंगे।
विज्ञापन