फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   google doodle dedicates indian swimmer arati saha 80th birthday anniversary with Doodle

Arati Saha: गूगल ने डूडल बनाकर भारतीय तैराक आरती साहा को किया याद, 12 की उम्र में लिया था ओलंपिक में भाग

Thu, 24 Sep 2020 09:14 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 24 Sep 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
google doodle dedicates indian swimmer arati saha 80th birthday anniversary with Doodle
आरती साहा 80th बर्थडे: Google Doodle - फोटो : Google screenshot

गूगल ने गुरुवार को भारतीय तैराक आरती साहा की 80वीं जयंती पर डूडल बनाया। साहा 1960 में पद्म श्री से सम्मानित होने वाली पहली महिला थीं। गूगल की तरफ से लोगों को संदेश देने और किसी को याद करने के लिए डूडल बनाए जाते हैं। गूगल अमूमन हर दिन किसी न किसी महान शख्सियत को याद करते हुए या लोगों को जागरूक करने के लिए डूडल बनाता है। 

विज्ञापन


साहा का जन्म 24 सितंबर, 1940 को कोलकाता (तब ब्रिटिश भारत) में हुआ था। उन्होंने हुगली नदी के किनारे तैरना सीखा। बाद में उन्होंने भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रतिस्पर्धी तैराकों में से एक सचिन नाग की निगरानी में प्रशिक्षण लिया। पांच साल की उम्र में साहा ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। 11 साल की उम्र तक उन्होंने कई तैराकी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
विज्ञापन



12 साल की उम्र में साहा ने फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में 1952 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया। वह भाग लेने वाली भारत की पहली टीम में शामिल थीं। साहा टीम में शामिल चार महिलाओं में से एक थीं। 18 साल की उम्र में, उन्होंने इंग्लिश चैनल को पार करने का प्रयास किया। एक असफल प्रयास के बाद, वह यात्रा पूरी करने में सफल रही। ऐसा करने वाली वह पहली एशियाई महिला बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को गूगल ने साहा को इंग्लिश चैनल को पार करते हुए दर्शाया, साथ ही इसमें उनके चित्र को कंपास के साथ चित्रित किया गया। इस चित्र को कोलकाता के कलाकार लावण्या नायडू ने बनाया था। 

एक साक्षात्कार में, नायडू ने कहा कि आरती साहा कोलकाता के घरों में एक प्रसिद्ध नाम हैं। उन्होंने कहा, मुझे आशा है कि यह हमारे देश के इतिहास में जब भी किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को याद किया जाएगा, तो उसमें आरती साहा का नाम भी शामिल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed