{"_id":"5dcecbdd8ebc3e548e42f203","slug":"google-doodle-painting-of-gurugram-girl-divyanshi-singhal-on-childrens-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम की दिव्यांशी ने एक लाख बच्चे के बीच मारी बाजी, गूगल ने डूडल बनाकर किया फेमस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुरुग्राम की दिव्यांशी ने एक लाख बच्चे के बीच मारी बाजी, गूगल ने डूडल बनाकर किया फेमस
Fri, 15 Nov 2019 09:41 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 15 Nov 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
divyanshi singhal
- फोटो : ani
बाल दिवस पर हरियाणा के गुरुग्राम की छात्रा दिव्यांशि सिंघल द्वारा बनाई गई पेंटिग डूडल के रूप में प्रकाशित की गई। असल में दिव्यांशी ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता जीती थी। इसमें दिव्यांशी ने प्रदूषण से पर्यावरण पर पड़ रहे असर को दर्शाया था।
विज्ञापन
Haryana: A 7-yr-old class 2 student, Divyanshi Singhal from Gurugram has won 2019 Doodle for Google competition in India. She doodled her hope to have 'walking trees' in the future. The competition received submissions from over 1 lakh children from classes 1-10. pic.twitter.com/24BPGW3eoz
— ANI (@ANI) November 15, 2019विज्ञापन
डूडल में पेड़-पौधों को जूते पहनाकर चलते हुए दिखाया गया है। दिव्यांशी ने इसे वॉकिंग ट्री नाम दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिव्यांशी ने कहा कि जब गर्मियों की छुट्टी में अपनी दादी के धर गई थी, तो मैंने बहुत पेड़ कटते हुए देखे। तभी मुझे ख्याल आया कि अगर पेड़ों के पास पैर होते तो वे कटने से बच सकते थे।
विज्ञापन
दिव्यांशी गुरुग्राम सेक्टर-45 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। गूगल की इस प्रतियोगिता में करीब एक लाख से ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया था।