फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google Doodle on Amrita Pritam hundred Birth anniversary

गूगल का डूडल प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम के नाम, आज 100वां जन्मदिन

Sat, 31 Aug 2019 09:41 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 31 Aug 2019 09:41 AM IST
सार

  • आज का डूडल प्रसिद्ध पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को समर्पित है।
  • अमृता अपने समय की मशहूर लेखिकाओं में से एक थीं। 
  • डूडल में तस्वीर के माध्यम से उन्हें कुछ लिखते हुए दिखाया गया है। 
  • अमृता साल 1919 में पंजाब के गुजरांवाला जिले में पैदा हुई थीं।

विज्ञापन
Google Doodle on Amrita Pritam hundred Birth anniversary
अमृता प्रीतम के नाम डूडल - फोटो : ANI

विस्तार

गूगल ने आज का डूडल प्रसिद्ध पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम को समर्पित किया है। आज अमृता प्रीतम का 100वां जन्मदिन है। गूगल का ये डूडल काफी खास अंदाज में बनाया गया है। अमृता अपने समय की मशहूर लेखिकाओं में से एक थीं। डूडल में तस्वीर के माध्यम से उन्हें कुछ लिखते हुए दिखाया गया है। इस तस्वीर पर क्लिक करने से अमृता प्रीतम से जुड़ी सारी जानकारी जानी जा सकती है।

विज्ञापन


अमृता साल 1919 में पंजाब के गुजरांवाला जिले में पैदा हुई थीं। उन्हें पंजाबी भाषा की पहली कवयित्री माना जाता है। अमृता ने अपने जीवनकाल में करीब सौ किताबें लिखीं, जिनमें से एक उनके जीवन पर आधारित भी है। उनके जीवन पर आधारित किताब का नाम 'रसीदी टिकट' है। वह उन साहित्याकारों में शामिल हैं, जिनकी किताबों का कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
विज्ञापन


उन्हें जीवन के अंतिम समय में भारत के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। जबकि साहित्य अकादमी पुरस्कार उन्हें इससे पहले ही मिल गया था। उनके बचपन की बात करें तो वह लाहौर में बीता था। उनकी शिक्षा भी वहीं पर हुई। अमृता ने बेहद कम उम्र में ही लिखना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृता की सबसे मशहूर कविता 'अज्ज आखां वारिस शाह नूं' है। जिसमें देश विभाजन के समय पंजाब में हुई भयानक घटनाएओं का जिक्र है। उनके काम को ना केवल भारत बल्कि पाकिस्तान में भी काफी सराहना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed