{"_id":"5a2b5bc14f1c1bc5758b7daf","slug":"google-doodle-honours-homai-vyarawalla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट को Google ने डूडल बनाकर दिया सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट को Google ने डूडल बनाकर दिया सम्मान
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Homai Vyarawalla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पहली महिला फोटोग्राफर होमी व्यारावाला को गूगल ने डूडल बनाकर सम्मान दिया है। होमी के 104 वें जन्मदिन के मौके पर Google ने उन्हें "फर्स्ट लेडी ऑफ द लेंस" के तौर पर सम्मानित किया है । उनकी खींची तस्वीरों ने दुनिया भर में प्रसिद्धि पाई।
विज्ञापन
पढ़ें: गुजरात चुनाव: पीएम मोदी और सीएम रूपानी ने की जनता से अपील, भारी संख्या में डालें वोट
विज्ञापन
व्यारावाला का जन्म 1913 में गुजरात के नवसारी में एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक ट्रैवलिंग थियेटर कंपनी में काम करते थे, इस वजह से उनका बचपन कई जगहों पर बीता। बांबे यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद व्यारावाला ने बंबई में तस्वीरें लेना शुरू कर दिया जिसके बाद वह प्रोफेशनल फोटोग्राफर बन गईं।
विज्ञापन
1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान व्यारावाला को दिल्ली में एक ब्रिटिश इनफॉरमेशन सर्विस में जॉब मिल गई। उन्होंने बांबे की इल्यूस्ट्रेटड वीकली ऑफ इंडिया में भी काम किया। जहां उनकी कई रंगीन और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें प्रकाशित हुईं।
उन्होंने जो फोटो खींची वह डालडा 13 में प्रकाशित हुई, यह नंबर उनके जन्म का साल बताता था। जब वह 13 साल की थीं, तब वह अपने पति से मिलीं और उनकी पहली कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी DLD 13 था।
पढ़ें: गुजरात: दबाव में 'दिग्गज', एक बोला- 'पाला बदलने' के लिए 60 फोन कर चुकी है दूसरी पार्टी
पति की मौत के एक साल बाद 1973 में व्यारावाला ने फोटोग्राफी छोड़ दी और वडोदरा, गुजरात में अकेले रहने लगीं। 1989 में उनके बेटे की भी मौत हो गई। 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 15 जनवरी 2012 को उनका निधन हो गया।