{"_id":"5a2b4e034f1c1b87698c08c7","slug":"gujarat-election-pm-modi-urging-to-vote-in-record-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: PM मोदी और CM रूपाणी ने की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: PM मोदी और CM रूपाणी ने की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग की अपील
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में शनिवार को वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने ट्विटर पर जनता से ज्यादा से ज्यादा मात्रा में वोट डालने की अपील की। उन्होंने खास तौर पर युवाओं से पहले चरण के लिए वोट करने के लिए कहा। पीएम ने कहा कि पहले चरण के लिए गुजरात में वोटिंग शुरू हो गई है, इसलिए उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आज रिकार्ड वोटिंग होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपना मताधिकार प्रयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन
पढ़ें: गुजरात: पहले चरण का मतदान शुरू, 89 सीटों पर डाले जा रहे वोट, 977 उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने भी कहा कि लोगों को भारी मात्रा में वोट डालने के लिए आना चाहिए, हमें पूरा विश्वास है कि ऐसा होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की चुनौती का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
आपको बता दें कि गुजरात में कुल182 सीटों में से सौराष्ट्र और साउथ गुजरात की 89 सीटों के लिए शनिवार को मतदान होना है वहीं बाकी 93 सीटों के लिए 14 दिसंबर को मतदान होगा। 89 सीटों में से 70 फीसदी सीट ग्रामीण क्षेत्र की हैं।
2012 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 62 रूरल सीटों में 39 पर जीत हासिल की थी वहीं 27 शहरी सीटों में से 24 पर पार्टी को जीत मिली थी। दूसरे चरण में होने वाली वोटिंग में 93 सीटों में 60 फीसदी से ज्यादा ग्रामीण सीटे हैं।
पढ़ें: 150 साल पुराने कानून पर SC का सवाल- व्यभिचार में पुरुष ही अपराधी क्यों?
2012 में बीजेपी ने 55 में से 22 ग्रामीण सीटों पर जीत हासिल की थी और 38 शहरी सीटों में से 29 पर अपना कब्जा किया था। बीजेपी को अगर कुल 182 में से 150 सीटें जीतनी हैं तो उसे ग्रामीण सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।