{"_id":"5e5883328ebc3ef3eb7389bb","slug":"google-created-doodles-on-sir-john-tenniel-200th-birth-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google Doodle: गूगल ने सर जॉन टेनियल की 200वीं जयंती पर बनाया डूडल, जाने कौन थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Google Doodle: गूगल ने सर जॉन टेनियल की 200वीं जयंती पर बनाया डूडल, जाने कौन थे
Fri, 28 Feb 2020 11:11 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Sir John Tenniel
- फोटो : Google
गूगल महान हस्तियों को उनके जन्मदिन या पुण्यतिथि पर डूडल बनाकर सम्मानित करता रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सर्च इंजन गूगल ने सर जॉन टेनियल की 200वीं जयंती पर डूडल बनाकर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
सर जॉन टेनियल 11वीं शताब्दी के एक महान चित्रकार, राजनीतिक कार्टूनिस्ट और व्यंग्य कलाकार थे। 28 फरवरी, 1820 में लंदन में उनका जन्म हुआ था। टेनियल ने रॉयल अकादमी स्कूल से पढ़ाई की थी। 20 साल की उम्र में सर जॉन टेनियल की दाहिनी आंख की रोशनी एक दुर्घटना में चली गई थी।
विज्ञापन
साल 1893 में कला के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए उन्हें 'नाइट' की उपाधि दी गई थी। उन्होंने अपनी पहली तस्वीर मात्र 16 साल की उम्र में 1836 में सोसाइटी ऑफ ब्रिटिश आर्टिस्ट्स की प्रदर्शनी में भेजी थी। इसके बाद उन्होंने वेस्टमिंस्टर के नए पैलेस में लगाए जाने के लिए एक प्रतियोगिता के लिए 16 फीट ऊंचा कार्टून तैयार किया था।
विज्ञापन
टेनील को पंच मैगजीन के प्रमुख राजनीतिक कार्टूनिस्ट के तौर पर भी याद किया जाता है। उन्हें लुईस कैरोल के 'एलिस एडवेंचर्स इन वंडरलैंड' (1865) और 'थ्रू द लुकिंग ग्लास' (1872) के चित्रकार के तौर पर भी लोग याद करते हैं। अपनी रचनाओं की वजह से उन्होंने विश्व स्तर पर लोगों का दिल जीता था। टेनियल की 93 वर्ष की उम्र में 25 फरवरी 1914 को लंदन में ही मृत्यु हो गई थी।