फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goodbye Lata Mangeshkar: National mourning today and tomorrow, funeral at 5 pm, PM Modi will attend

अलविदा लता मंगेशकर: दो दिन का राष्ट्रीय शोक, आज एक घंटे स्थगित रहेगी दोनों सदनों की कार्यवाही

Mon, 07 Feb 2022 12:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 07 Feb 2022 12:58 AM IST
सार

राष्ट्रीय शोक के बारे में राज्यों के मुख्य सचिवों को वायरलेस संदेश भेजकर सूचना दी गई। राष्ट्रीय शोक के दौरान 6 व 7 फरवरी को राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा। 
 

विज्ञापन
Goodbye Lata Mangeshkar: National mourning today and tomorrow, funeral at 5 pm, PM Modi will attend
लता मंगेशकर - फोटो : PTI

विस्तार

महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रविवार शाम 6.30 बजे के करीब राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस बारे में राज्यों के मुख्य सचिवों को वायरलेस संदेश भेजकर सूचना दी गई। राष्ट्रीय शोक के दौरान 6 व 7 फरवरी को राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा। केंद्र सरकार ने महान गायिका के सम्मान में दो दिनी राष्ट्रीय शोक का फैसला किया है। इस दौरान कोई सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे। लता मंगेशकर की अंत्येष्टि पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। 
विज्ञापन


लता के सम्मान में आज एक घंटे स्थगित रहेगी दोनों सदनों की कार्यवाही 
महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजली देने के बाद सोमवार को उनके सम्मान में राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही एक-एक घंटे के लिए स्थगित की जाएगी। 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह तय किया गया है कि सुबह 10 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर शोक संदेश पढ़ेंगे। इसके बाद एक घंटे के लिए उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में भी शाम चार बजे कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला मंगेशकर को श्रद्धांजली देंगे। इसके तुरंत बाद उनके सम्मान में लोकसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी जाएगी। 

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस चल रही है। संभवत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा में और मंगलवार को राज्यसभा में बहस का जवाब देंगे।

बॉम्बे हाईकोर्ट सात फरवरी को नहीं करेगा काम
बॉम्बे हाईकोर्ट लता मंगेशकर के निधन पर सात फरवरी को अपनी सभी बेंचों पर अपनी सभी न्यायिक कार्यवाही को रोक दिया है। पत्र जारी कर कहा है  महाराष्ट्र, दक्षिण और उत्तरी गोवा, दादरा, नगर हवेली और दीव, दमन और सिलवासा में अधीनस्थ न्यायालय सोमवार को बंद रहेंगे।

लता मंगेशकर के निधन पर महाराष्ट्र में आज सार्वजनिक अवकाश
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र में सोमवार को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भारतरत्न लता मंगेशकर का 6 फरवरी को दुखद निधन हो गया। उनके निधन से संगीत और कला जगत को भारी छति हुई है। इस महान गायिका को श्रद्धांजलि देने के लिए निगेशिएबल राइटिंग एक्ट 1881 (सन 1981 अधिनियम 26) की धारा 25 के तहत महाराष्ट्र सरकार में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक दुखद दिन के रूप में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा रहा है।


आईबीआई ने घोषित किया अवकाश
भारतीय रिजर्व बैंक ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा 7 फरवरी को घोषित राज्य अवकाश के मद्देनजर मौद्रिक नीति समिति की बैठक 8-10 फरवरी, 2022 तक पुनर्निर्धारित की गई है।

पीएम की वर्चुअल गोवा रैली निरस्त
लता मंगेशकर के निधन के चलते पीएम नरेंद्र मोदी की गोवा चुनाव के सिलसिले में रविवार को होने वाली वर्चुअल रैली निरस्त कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed