फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good news of october 23 it is about child marriage, railway tickets and sbi scheme 

खुशखबरः बाल विवाह के खिलाफ अमर उजाला फाउंडेशन ने शुरू किया अभियान समेत प्रमुख खबरें जो कर देंगी खुश

Tue, 23 Oct 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Oct 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
Good news of october 23 it is about child marriage, railway tickets and sbi scheme 
प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रामीण भारत में आज भी जारी बाल विवाह के चलन को खत्म करने के लिए यूनिसेफ, अमर उजाला फाउंडेशन, गूगल और जेएमसी ने मिलकर उत्तर प्रदेश के दो जिलों में महिला सशक्तीकरण का एक विशेष अभियान ‘स्मार्ट बेटियां’ शुरू किया है। इस साल मई से जारी अभियान के तहत प्रशिक्षण पाई 150 इंटरनेट साथियों ने श्रावस्ती और बलरामपुर में बाल विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली बहादुर लड़कियों-लड़कों और सही सोच वाले अभिभावकों की वीडियो स्टोरी बनाई हैं।

विज्ञापन


स्मार्ट बेटियां प्रोजेक्ट के तहत बनी ये वीडियो कथाएं 25 अक्तूबर से अमर उजाला की वेबसाइट पर हर दिन अपलोड होना शुरू होंगी। इन छोटी-छोटी वीडियो कथाओं में बदलते ग्रामीण भारत की उजली तस्वीर तो मिलेगी ही, साथ ही ग्रामीण लड़कियों और महिलाओं के मजबूत होते संकल्प की वो झांकी भी दिखेगी जो अपने समाज में गहरे पैठी लैंगिक असमानता की अनेक पर्तों को उधेड़कर समतापरक समाज की नींव धर कर एक नये भारत के निर्माण में चुपचाप लगी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अनारक्षित टिकट के लिए नहीं लगानी होगी लाइन

अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को टिकट काउंटरों पर कतार में खड़ा होने से निजात मिल गई है। पूर्वोत्तर रेलवे ने यूटीएस मोबाइल एप शुरू कर दिया है। स्मार्ट फोन पर इस एप को डाउनलोड कर कोई भी व्यक्ति अपने गंतव्य का टिकट खरीद सकता है।काशीपुर जंक्शन से विभिन्न मार्गों पर 16 जोड़ी एक्सप्रेस, साप्ताहिक, सवारी गाड़ियों से रोज छह हजार से ज्यादा यात्री यात्रा करते हैं। इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार की पहल पर यूटीएस मोबाइल एप शुरू किया गया है। टिकट बुक करने के लिए यात्री के पास स्मार्ट फोन होना चाहिए।

विज्ञापन

एसबीआई ने शुरू की ये नई सुविधा

भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। यह नई सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की गई है, जिनकी इंटरेस्ट इनकम पर टीडीएस कटता है। भारतीय स्टेट बैंक ने एक ट्वीट कर इस नई सुविधा की जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया है कि अब आपको फॉर्म 15G और 15H जमा करने की खातिर होम ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अब बैंक की किसी भी नजदीकी शाखा में जाकर आप ये फॉर्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

पहलवान बजरंग ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड

पहलवान बजरंग पूनिया भले ही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब जीतने से चूक गए हों लेकिन उन्होंने अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज करा ली है। वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने 2013 में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। हालांकि विश्व चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल कुश्ती के खिताबी मुकाबले में उन्हें जापान के ताकुटो ओटोगुरो ने 9-16 से शिकस्त दे दी। इसी के साथ बजरंग को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। मगर फिर भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed