फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good News for India Amidst Tensions in Hormuz Desh Garima Safe and En Route to India

Hormuz Tensions: होर्मुज में तनाव के बीच भारत के लिए आई अच्छी खबर, 'देश गरिमा' सुरक्षित भारत की ओर रवाना

Sun, 19 Apr 2026 07:13 PM IST
Himanshu Singh Chandel एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Sun, 19 Apr 2026 07:13 PM IST
सार

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भारतीय टैंकर देश गरिमा सुरक्षित पार होकर मुंबई की ओर बढ़ रहा है। वहीं, दो अन्य भारतीय जहाजों को गोलीबारी की घटना के बाद वापस लौटना पड़ा। हालांकि किसी भी नाविक को नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Good News for India Amidst Tensions in Hormuz Desh Garima Safe and En Route to India
होर्मुज का रास्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय झंडे वाला कच्चा तेल टैंकर “देश गरिमा” 18 अप्रैल 2026 को होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर गया। इस जहाज में 31 भारतीय नाविक सवार हैं और इसके 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब इस अहम समुद्री मार्ग पर लगातार तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि पिछले 24 घंटे में दो अन्य भारतीय जहाजों को खतरे का सामना करना पड़ा। वीएलसीसी सन्मार हेराल्ड और बल्क कैरियर जग अर्नव ने होर्मुज से गुजरते समय गोलीबारी की घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों जहाजों को वापस फारस की खाड़ी की ओर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला और क्यों बढ़ा तनाव?
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। यहां हाल के दिनों में अमेरिका और इस्राइल से जुड़े तनाव के कारण हालात संवेदनशील बने हुए हैं। इसी वजह से जहाजों की आवाजाही पर खतरा बढ़ गया है और कई घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Politics: तमिलनाडु में खरगे ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल क्यों लागू नहीं

भारत सरकार ने क्या कदम उठाए?
भारत सरकार ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए ईरान के राजदूत को तलब किया और अपनी चिंता जाहिर की। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि भारत के लिए समुद्री व्यापार और नाविकों की सुरक्षा बेहद अहम है। साथ ही भारत ने ईरान से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की है।


ऊर्जा आपूर्ति को लेकर क्या तैयारी?
सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पर्याप्त भंडार मौजूद है। लोगों से अपील की गई है कि घबराकर ईंधन की खरीद न करें और अफवाहों से दूर रहें।

नाविकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो रही?
सरकार ने बताया कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विदेश मंत्रालय और अन्य एजेंसियां मिलकर पश्चिम एशिया में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर लोगों की वापसी और सहायता के लिए भी व्यवस्था की गई है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article