{"_id":"61460cb44bcee602d8045a8a","slug":"good-news-big-relief-to-airlines-will-be-able-to-fix-the-fare-for-15-days-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत, महीने में 15 दिनों का तय कर सकेंगी किराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर: एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत, महीने में 15 दिनों का तय कर सकेंगी किराया
Sat, 18 Sep 2021 09:31 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 18 Sep 2021 09:31 PM IST
सार
किराए बैंड के तहत सरकार अब तक सबसे कम और सबसे ज्यादा किराए की लिमिट तय कर रही थी, लेकिन अब इसमें छूट दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत मिली। अब कंपनियां महीने में 15 दिनों तक किराया तय कर सकती हैं। इसके अलावा बाकी 15 दिनों तक उन्हें सरकार द्वारा तय किए गए किराए बैंड के अनुसार ही चलना होगा।
विज्ञापन
किराए बैंड के तहत सरकार अब तक सबसे कम और सबसे ज्यादा किराए की लिमिट तय कर रही थी, लेकिन अब इसमें छूट दी गई है। अब सरकार महीने में 15 दिन ही यह लिमिट तय करेगी, जबकि बाकी 15 दिनों तक एयरलाइंस कंपनियां इसे अपने हिसाब से तय कर सकेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्री क्षमता को 72.5 फीसदी से बढ़ाकर 85 फीसदी कर दिया है। यानी अब घरेलू उड़ानों में पहले की तुलना में अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से एयरलाइंस कंपनियां काफी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। लॉकडाउन के चलते कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
Ministry of Civil Aviation increases the passenger capacity from 72.5% to 85%. Fare band will be applicable only for 15 days, airlines are not required to stick to the fare band for the remaining 15 days of the month. pic.twitter.com/LRvU3kYGp6
— ANI (@ANI) September 18, 2021
पिछले साल कोरोना महामारी के दस्तक देने पर विमान सेवाओं को रोक दिया गया था। कई महीने तक सेवा बंद रहने के बाद घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू तो हुईं, लेकिन यात्री संख्या को 50 फीसदी कर दिया गया। बाद में इसे 72.5 फीसदी कर दिया गया। अब मंत्रालय ने इसे बढ़ाकर 85 फीसदी कर दिया है। इससे कंपनियों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।