{"_id":"695d217c450c3552af0576cf","slug":"good-luck-says-shivakumar-as-siddaramaiah-expresses-confidence-in-completing-full-term-in-office-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'गुड लक..', पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का भरोसा जताने पर डीके ने सिद्धारमैया को दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'गुड लक..', पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का भरोसा जताने पर डीके ने सिद्धारमैया को दीं शुभकामनाएं
Tue, 06 Jan 2026 08:29 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 06 Jan 2026 08:29 PM IST
सार
Karnataka: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पूरे कार्यकाल को लेकर भरोसा जताने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'गुड लक'। उन्होंने कहा कि सरकार में किसी तरह का भ्रम नहीं है। शिवकुमार ने सिद्धारमैया को कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बराबर करने पर भी बधाई दी।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का भरोसा जताया था। इससे पहले दोपहर में सिद्धारमैया ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने का भरोसा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस हाई कमान पर निर्भर करेगा।
सिद्धारमैया की टिप्पणियों के बारे में पूछे पर शिवकुमार ने कहा, चीजें ठीक हों। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। गुड लक। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से भ्रम पैदा नहीं होना चाहिए। मीडिया ही भ्रम फैला रहा है।शिवकुमार ने कहा, आप (मीडिया) भ्रम पैदा कर रहे हैं। हममें कोई असमंजस की स्थिति नहीं है। आप असमंजस की स्थिति में हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। गुड लक।
ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव: 'हराम का पैसा मिले तो इसे लो और शौचालय बनवाने में लगाओ..', लातूर में बोले AIMIM प्रमुख ओवैसी
विज्ञापन
शिवकुमार ने सिद्धारमैया को बधाई दी, जिन्होंने मंगलवार को कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले देवराज उर्स इस पद पर सबसे लंबे समय तक रहने वाले शख्स थे।
सिद्धारमैया ने अपने दूसरे कार्यकाल में 2,792 दिन पूरे किए। इस अवसर पर शिवकुमार ने कहा, मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं। भगवान उन्हें स्वास्थ्य रखे और जनता की सेवा का अवसर दे। शासन के पांच साल के आधे रास्ते पर पहुंचने के बाद कांग्रेस के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सत्ता संघर्ष तेज हो गया था।
ये भी पढ़ें: यूपी में कटे 2.89 करोड़ मतदाता, एसआईआर से किसे होगा फायदा, किसे नुकसान
2023 में कांग्रेस सरकार के गठन के समय सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कथित सत्ता-साझेदारी की खबरों ने इन अटकलों को बढ़ा दिया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन