फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good Covid News: India records lowest single-day rise in cases since May 12, 2020

Good Covid News : मई 2020 के बाद एक दिन में सबसे कम केस मिले, लगातार घट रहा कोरोना का असर

Sat, 12 Mar 2022 10:56 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 12 Mar 2022 10:56 AM IST
सार

बीते 24 घंटे में सक्रिय केस की संख्या में भी और कमी आई है। अब देश में 40,559 सक्रिय केस रह गए हैं। हालांकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,29,87,875 हो गई। 

विज्ञापन
Good Covid News: India records lowest single-day rise in cases since May 12, 2020
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी से देश को लगता है जल्द निजात मिल जाएगी। देश में शनिवार को कोविड संक्रमण के 3614 नए केस मिले। यह 12 मई 2020 के बाद सबसे कम होने से बीते दो सालों में एक दिन में  सबसे कम केस का रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सक्रिय केस की संख्या में भी और कमी आई है। अब देश में 40,559 सक्रिय केस रह गए हैं। हालांकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,29,87,875 हो गई। मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए डाटा के अनुसार बीते 24 घंटे में महामारी से 89 लोगों की मौत हुई। इससे देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,15,803 हो गई।
विज्ञापन

देश में कुल केस लोड की तुलना में सक्रिय केस अब मात्र 0.09 फीसदी रह गए हैं। वहीं, कोविड से रिकवरी रेट भी और सुधरकर 98.71 फीसदी हो गया है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस की संख्या में 1660 की कमी आई है। दैनिक संक्रमितों की संख्या 12 मई 2020 के बाद सबसे कम दर्ज हुई है। उस दिन देश में 3604 केस मिले थे, जबकि शनिवार को 3614 दर्ज हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या 4,24,31,513 हो गई है, जबकि कोविड मृत्यु दर 1.2 फीसदी है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.44 फीसदी दर्ज की गई, वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.52 फीसदी रही। 
देश में अब तक कुल 77.77 करोड़ टेस्ट किए गए हैं, ताकि कोरोना संक्रमण का पता चल सके। बीते 24 घंटे में 8,21,122 कोरोना टेस्ट किए गए। इसी तरह कोरोना से बचाव के लिए देश में अब तक 179.91 करोड़ टीकों की खुराक लगाई जा चुकी है। 


महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें
शनिवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में कुल 89 मौतें हुईं, इनमें से सर्वाधिक 73 केरल में हुईं। देश में कुल मौतों की संख्या 5,15,803 है। इसमें से सर्वाधिक 1,43,750 महाराष्ट्र में, 66,762 केरल में, 40,016 कर्नाटक में, 38,023 तमिलनाडु में, 26,140 दिल्ली में, 23,490 यूपी में और 21,186 पश्चिम बंगाल में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed