{"_id":"5749f9324f1c1b44076921fb","slug":"golden-baba-wearing-11-5-kg-gold-get-police-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"11.5 किलो सोना पहनने वाले गोल्डन बाबा को मिली पुलिस सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
11.5 किलो सोना पहनने वाले गोल्डन बाबा को मिली पुलिस सुरक्षा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 29 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
गोल्डेन बाबा ने मांगी सुरक्षा
- फोटो : Getty
शरीर पर 11.5 किलो सोने के हार धारण किए हरिद्वार के जूना अखाड़े के महंत बाबा गोल्डन पुरी शनिवार सुबह आगरा के एसएसपी आफिस पहुंचे तो उन्हें देखकर सब चौंक गए। उनकी झलक पाने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई। थोड़ी ही देर में माजरा समझ आ गया। बाबा पुलिस सुरक्षा मांगने के लिए आए थे। उनका जत्था उज्जैन महाकुंभ से बरेली जा रहा है। उन्हें चिंता अपनी नहीं उन अमूल्य मूर्तियों की हैं जो उनके पास हैं। इनके सोने के मुकुट और आभूषण भी हैं।
विज्ञापन
बाबा ने एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह से मांग की है कि इनकी सुरक्षा के लिए बरेली तक के लिए दो गार्ड मुहैया कराए जाएं। एसएसपी से मिलने के बाद बाबा ने बताया कि वे 1972 से आभूषण धारण किए हैं। इसलिए उनका नाम गोल्डन बाबा पड़ गया है। गोल्डन बाबा हर बड़े धार्मिक आयोजन में जाते हैं। प्रति वर्ष सावन में कांवड़ लाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शरीर पर धारण ये आभूषण, उनके ईष्ट देवता हैं। इन्हें पहनने से उन्हें सुख की अनुभूति होती है। एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गोल्डन बाबा को दो सुरक्षाकर्मी मुहैया करा दिए गए हैं। आगरा जनपद की सीमा तक वे उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन