फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gold smuggling case involving actress Ranya Rao: Karnataka govt to probe role of DGP rank officer Ramachandra

Ranya Rao Case: डीजीपी रैंक के अधिकारी रामचंद्र राव की भूमिका की भी होगी जांच; सोना तस्करी मामले में फैसला

Tue, 11 Mar 2025 12:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

इस बीच रान्या राव के दोस्त तरुण कोंडुराजू को भी डीआरआई ने हिरासत में ले लिया है। तरुण दुबई में रान्या के साथ थे। उन्हें अदालत में पेश किया गया। वहीं, कर्नाटक के अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता मामले में रामचंद्र राव की भूमिका की जांच करेंगे।

विज्ञापन
Gold smuggling case involving actress Ranya Rao: Karnataka govt to probe role of DGP rank officer Ramachandra
रान्या राव गिरफ्तार - फोटो : ANI/Amar Ujala

विस्तार

अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में नया अपडेट आया है। कर्नाटक के अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता डीजीपी रैंक के अधिकारी रामचंद्र राव की भूमिका की जांच करेंगे। दरअसल, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक हफ्ते पहले केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से 12.56 करोड़ रुपये कीमत की सोने की छड़ें जब्त की थीं। रान्या भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ranya Rao: कोर्ट में ही फूट-फूट कर इस वजह से रोने लगी सोने की तस्करी करने वाली रान्या, DRI लगाया ये बड़ा आरोप
विज्ञापन


सरकारी आदेश में क्या कहा गया?
सरकारी आदेश में कहा गया कि प्रोटोकॉल संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाने के तथ्यों और परिस्थितियों की जांच तथा इस मामले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर के राज्य के पुलिस महानिदेशक, कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और अवसंरचना निगम के प्रबंध निदेशक रामचंद्र राव की भूमिका की जांच के लिए एसीएस गौरव गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि जांच अधिकारी को तुरंत जांच शुरू करने के साथ एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस बलों के प्रमुख) तथा कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव को भी उक्त जांच के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


अदालत में रो पड़ीं रान्या
इससे पहले सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार कन्नड अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव को सोमवार को आर्थिक अपराधों की एक विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अभिनेत्री पूछताछ के लिए तीन दिनों तक डीआरआई की हिरासत में थीं। डीआरआई अधिकारियों ने सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया, जहां वह रो पड़ी।

यह भी पढ़ें- Ranya Rao Case: रान्या राव ने कुबूल किया अपना गुनाह! दुबई के अलावा इन देशों का किया सफर

रान्या राव के दोस्त तरुण कोंडुराजू भी डीआरआई की हिरासत में
इस बीच डीआरआई के अधिकारियों ने सोमवार को तस्करी मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति एक प्रमुख होटल व्यवसायी का बेटा है और अभिनेत्री से जुड़ी सोने की तस्करी के मामले में कथित तौर पर उसका सहयोगी था। कारोबारी को आर्थिक अपराधों के लिए विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने डीआरआई को उसकी पांच दिन तक हिरासत सौंप दी। इस बीच रान्या राव के दोस्त तरुण कोंडुराजू को भी डीआरआई ने हिरासत में ले लिया है। तरुण दुबई में रान्या के साथ थे। उन्हें अदालत में पेश किया गया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed