फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gold ornaments left on train safely returned to passenger by SWR

Karnataka: दक्षिण पश्चिम रेलवे के अधिकारियों की टीम ने यात्री को लौटाए सोने के आभूषण, ट्रेन में छूटा था बैग

Wed, 30 Oct 2024 11:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 30 Oct 2024 11:06 PM IST
सार

Karnataka: अधिकारियों ने बताया कि बैग में 40 ग्राम वजन का एक मंगलसूत्र था, जिसकी कीमत करीब 2,80,000 रुपये थी। इसके अलावा, 20 ग्राम वजन का एक हार था, जिसकी कीम 1,40,000 रुपये थी। 10 ग्राम वजन की एक जोड़ी बालियां भी थीं, जिनकी कीमत, 50 हजार रुपये थे।

विज्ञापन
Gold ornaments left on train safely returned to passenger by SWR
सोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

दक्षिण पश्चिम रेलवे के अधिकारियों की एक टीम ने बुधवार को सोने के आभूषणों से भरा बैग लौटाया। इन आभूषणों की कीमत करीब 5.4 लाख रुपये हैं। यात्री ने अपने बैग को यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन में छोड़ दिया था। अधिकारियों ने इसे बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि टुमुकपुर चौकी से सूचना मिलते ही रेलवे टीम तुरंत सक्रिय हुई। बैग को यशवंतपुर स्टेशन पर ट्रेन के पिछले जनरल डिब्बे में पाया गया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैग में 40 ग्राम वजन का एक मंगलसूत्र था, जिसकी कीमत करीब 2,80,000 रुपये थी। इसके अलावा, 20 ग्राम वजन का एक हार था, जिसकी कीम 1,40,000 रुपये थी। 10 ग्राम वजन की एक जोड़ी बालियां भी थीं, जिनकी कीमत, 50 हजार रुपये थे। 10 ग्राम वजन की एक गर्दन की चेन थी, जिसकी कीमत 70 हजार रुपये थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं और वस्तुओं की तस्वीरें लेने के बाद आभूषणों को यात्री को लौटाया गया। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed