{"_id":"584eeba14f1c1b666f649eb1","slug":"gold-biscuits-wrapped-in-baby-diapers-found-at-delhi-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट से बेबी डायपरों में रखे 16 किलो सोने के बिस्कुट बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली एयरपोर्ट से बेबी डायपरों में रखे 16 किलो सोने के बिस्कुट बरामद, चार गिरफ्तार
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से नकदी और सोने की बरामदगी लगातार जारी है। आए दिन अलग-अलग जगहों पर भारी मात्रा में नए नोट अथवा सोने के बिस्कुट बरामद किए जा रहे हैं। सोमवार को ऐसी ही बरामदगी दिल्ली एयरपोर्ट से हुई।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) से 16 किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोने के ये बिस्कुट बच्चों के डायपरों में छिपाकर रखे गए थे। जब्त किए गए सोने के बिस्कुटों की कीमत 4.28 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दो बच्चों समेत छह यात्रियों के कब्जे से 16 किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। ये सभी यात्री सुबह लगभग सात बजे दुबई से दिल्ली पहुंचे थे। पकड़े गए यात्री गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं और दो अलग-अलग परिवारों के हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर जांच के दौरान दोनों परिवारों के पास से सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। सूत्रों के अनुसार, सोने के बिस्कुटों को बच्चों के डायपरों और तौलिए में छिपाकर रखा गया था। सारे बिस्कुट एक-एक किलो के हैं। कस्टम विभाग के अधिकारी दोनों परिवारों से पूछताछ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि नोटबंदी के फैसले के बाद से सरकार काले धन और सोने की खरीद को लेकर सख्त हो गई है। देशभर में छापेमारी की जा रही है, जिसमें लोगों के पास से बड़े पैमाने पर 500, 1000 रुपये के पुराने और 2000 रुपये के नए नोट के साथ सोने के बिस्कुट की बरामदगी हो रही है।