फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Godse Deshbhakt: Scindia says BJP MPs repeat offenders in praising Godse

गोडसे की तारीफ पर सिंधिया का भाजपा पर निशाना, बोले-गलती एक बार होती है बार-बार नहीं 

Sat, 30 Nov 2019 05:01 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अमित कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Godse Deshbhakt: Scindia says BJP MPs repeat offenders in praising Godse
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Twitter

नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' कहने को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। सिंधिया ने शनिवार को कहा कि भाजपा के नेता बार-बार महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तारीफें कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बीते 27 नवंबर को भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में एसपीजी विधेयक पर चर्चा के दौरान गोडसे को 'देशभक्त' कहा था। हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की रिकॉर्डिंग से हटा दिया गया था। बाद में उन्होंने बयान भी जारी कर इससे इनकार किया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यहां फूल बाग क्षेत्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद सिंधिया ने कहा, 'गलती एक बार होती है, लेकिन भाजपा के सांसद बार—बार ऐसा कर रहे हैं। भाजपा के एक सांसद ने 2014 में महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहा था। अब एक अन्य सांसद ऐसा कह रहा है।'

सिंधिया ने कहा, '2014 में सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी और उस समय की सरकार ने सांसद से माफी मांगने को कहा था।' उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासन की बात करती है, लेकिन उसके नेता इस तरह के बयानों से देश के प्रति असम्मान दर्शाते हैं। 

हाल ही में हिंदू महासभा ने गोडसे की 'पूजा' करने की कोशिश की घटना पर उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने गांधीजी की हत्या की, उसका नाम लेना भी गलत है। 

मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं : 

ट्विटर पर अपना परिचय बदलने के बाद शुरू हुई अटकलों पर सिंधिया ने कहा कि उन्होंने एक महीने पहले इसे बदला था, लेकिन अब जाकर इस पर अफवाहें शुरू हो गईं। 

सिंधिया ने कहा, 'मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और इस तरह की अफवाहों को (पार्टी छोड़ने) को अब थम जाना चाहिए।' महाराष्ट्र में शिव सेना—एनसीपी—कांग्रेस गठबंधन की सरकार को लेकर सिंधिया ने भरोसा जताया कि यह नया इतिहास रचेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed