{"_id":"5b3ea5134f1c1b90288b4d84","slug":"godhra-riots-and-hindutva-agenda-of-bjp-will-be-removed-from-ncert-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी की किताब से हटेगा गोधरा दंगे और भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे का अध्याय ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनसीईआरटी की किताब से हटेगा गोधरा दंगे और भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे का अध्याय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 06 Jul 2018 04:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय जल्द ही कक्षा 12 में पढ़ाई जाने वाली एनसीईआरटी की राजनीतिक विज्ञान की किताब से ‘स्वतंत्र भारत की राजनीति’ अध्याय को हटाएगी, जिसमें भाजपा को हिंदुत्व के एजेंडे को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया गया है।
विज्ञापन
साथ ही इस अध्याय में वर्ष 2002 के गोधरा दंगे और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तत्कालीन गुजरात सरकार को दी गई ‘राजधर्म के पालन’ की मशहूर सलाह का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि एनसीईआरटी की किताबों को जल्द ही संशोधित किया जाएगा, जिनमें वर्ष 2004 से कोई सुधार नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर व उत्तर प्रदेश की बागपत लोकसभा सीट से सांसद सत्यपाल ने ये जवाब उस सवाल के जवाब में दिया, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से उनके मंत्रालय से इस अध्याय को हटाए जाने के लिए किए आग्रह पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी।
विज्ञापन
सत्यपाल सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हालांकि मेरे पास स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन इसमें शीघ्र ही सुधार किया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर पिछली सरकारों पर शिक्षा के राजनीतिकरण का आरोप लगाया औरकहा, चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, किसी को भी शिक्षा का ऐसे राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।