फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Two arrested over cylinder blast at resto bar in Mapusa

Goa: सिलेंडर विस्फोट मामले में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, क्षतिग्रस्त पाइप का इस्तेमाल करने का आरोप

Tue, 31 Jan 2023 08:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 31 Jan 2023 08:35 PM IST
सार

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग यहां से करीब नौ किलोमीटर दूर दांगुई कॉलोनी में एक आवासीय परिसर में स्थित भोजनालय का प्रबंधन करते थे।

विज्ञापन
Goa Two arrested over cylinder blast at resto bar in Mapusa
रेस्टो-बार में सिलेंडर विस्फोट - फोटो : एएनआई

विस्तार

मापुसा के एक रेस्टो-बार में 22 जनवरी को सिलेंडर विस्फोट के सिलसिले में मंगलवार को एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग यहां से करीब नौ किलोमीटर दूर दांगुई कॉलोनी में एक आवासीय परिसर में स्थित भोजनालय का प्रबंधन करते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, विस्तृत जांच करने के बाद दमकल सेवाओं ने सूचित किया है कि यह घटना एलपीजी सिलेंडर के क्षतिग्रस्त नली पाइप के इस्तेमाल के कारण हुई जो किसी चिंगारी के संपर्क में आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले ही आबकारी विभाग को संयुक्त आबकारी लाइसेंस रद्द करने और नगरपालिका को परिसर का व्यापार लाइसेंस रद्द करने के लिए लिखा है।

5 जनवरी को सुबह करीब पांच बजे सिलेंडर फटने से कोई घायल नहीं हुआ था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (मानव जीवन को खतरे में डालने के लिए लापरवाही), 285 (आग के संबंध में लापरवाही), और 427 (नुकसान पहुंचाने वाली शरारत) के तहत मामला दर्ज किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed