{"_id":"5ec14c05e998f8488f364db8","slug":"goa-to-charge-fee-for-covid-19-tests-from-those-entering-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 : गोवा में आने वाले लोगों को जांच के लिए देना होगा दो हजार रुपये का शुल्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19 : गोवा में आने वाले लोगों को जांच के लिए देना होगा दो हजार रुपये का शुल्क
Sun, 17 May 2020 08:07 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 17 May 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
corona sample
- फोटो : PTI
गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बीच, रविवार को राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने राज्य में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से कोविड-19 की जांच के लिए दो हजार रुपये का शुल्क लेने का फैसला किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्य के मुख्य सचिव परिमल राय के नेतृत्व वाली यह समिति राज्य में कोविड-19 प्रबंधन और राहत कार्यों की देखरेख के लिए जिम्मेदार है। समिति ने रविवार को आयोजित एक बैठक के दौरान राज्य में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 16 हो गई है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में बाहर से आने वाले यात्रियों में पाए गए संक्रमण के मामलों के बाद गोवा आने वाले हर व्यक्ति की जांच की व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसईसी ने जांच पर होने वाले खर्च के लिए लोगों से शुल्क लेने के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि विचार-विमर्श के बाद, एसईसी ने रेलवे और अन्य अधिकारियों को इसके बारे में बता दिया है। राज्य के अंतर-राज्य आवागमन प्रकोष्ठ को निर्देश दिया कि गोवा पहुंचने वाले हर यात्री को अनिवार्य जांच से गुजरना होगा। जांच के लिए प्रति व्यक्ति 2,000 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा।
हालांकि, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत या ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों जैसे किसी अन्य छूट वाली श्रेणी के तहत आने वाले लोगों को भुगतान नहीं करना होगा। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक ने कहा कि 29 अप्रैल से अब तक 17,085 लोग राज्य से बाहर गए हैं जबकि 2,129 लोग राज्य में आए हैं।