फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa sets up task force committee for safety of medical professionals; first in country, says Rane

Goa: स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स गठित करने वाला पहला राज्य गोवा, राज्य के मंत्री का दावा

Mon, 26 Aug 2024 10:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Aug 2024 10:18 PM IST
सार

Goa: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने दावा किया कि उनका राज्य स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स गठित करने वाला देश का पहला राज्य है। 

विज्ञापन
Goa sets up task force committee for safety of medical professionals; first in country, says Rane
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

गोवा भारत का पहला ऐसा राज्य है, जहां चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के लिए एक टास्क फोर्स कमेटी गठित की गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को यह दावा किया। यह बयान उन्होंने नौ अगस्त को कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना की पृष्ठभूमि में दिया। 

विज्ञापन


राणे ने कहा, गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं। इस टास्क फोर्स की अध्यक्ष जीएमसी के डीन डॉक्टर एस.एम बांडेकर करेंगे। उन्होंने कहा, कमेटी के सदस्य फॉरेंसिक मेडिसिन, प्रसूति और स्त्री रोग, पैथोलॉजी, श्वसन चिकित्सा, आपातकालीन और आघात, मनोचिकित्सा विभागों के प्रमुख होंगे। साथ ही अकादमिक निदेशक, अस्पताल में नर्सों की प्रभारी, छात्र परिषद के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार शामिल होंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, निगरानी  बढ़ाने, स्ट्रीट लाइट की कमी वाले क्षेत्रों में रोशनी में सुधार और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी जैसी गोवा एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स की (गार्ड) की मांगों को भी तेजी से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा, टास्ट फोर्स कमेटी एक सख्त समय सीमा के तहत काम करेगी। कमेटी यह सुनिश्चित करेगी सभी उपायों और मांगों को तुरंत और प्रभावी ढंग से संबोधित किया जाए। हम अपने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा औ जीएमसी में सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed