फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CM Pramod Sawant Oath Ceremony Today PM Modi And Rajnath Singh Will Attend The Ceremony

गोवा: प्रमोद सावंत आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में पीएम मोदी व राजनाथ सिंह होंगे शामिल

Mon, 28 Mar 2022 03:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Mar 2022 03:25 AM IST
सार

गोवा में विधानसभा की 40 सीटे हैं। भाजपा ने यहां 20 सीटों पर जीत हासिल की है। सरकार बनाने के लिए पार्टी ने एमजीपी के तीन विधायकों और दो निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।

विज्ञापन
Goa CM Pramod Sawant Oath Ceremony Today PM Modi And Rajnath Singh Will Attend The Ceremony
पीएम मोदी और प्रमोद सावंत - फोटो : Twitter@pm Narendra Modi

विस्तार

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत दोबारा सीएम की कुर्सी पर काबिज होंगे। वह सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होने वाले इस शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


हाल ही में हुए 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में तीन बार से विधायक प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भाजपा यहां पर 20 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आई है। माना जा रहा है कि, शपथग्रहण समारोह में 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह दूसरी बार होगा जब गोवा के मुख्यमंत्री राजभवन परिसर के बाहर शपथ लेंगे। 2012 में, मनोहर पर्रिकर ने पणजी के कैंपल मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जब भाजपा सदन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।
विज्ञापन


राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने नई विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 29 मार्च को बुलाया है। इसी सत्र के दौरान सावंत विश्वास मत हासिल करेंगे। साथ ही विधानसभा के नए अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मंत्री ले सकते हैं शपथ 
भाजपा की ओर से अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि, शपथग्रहण समारोह में कितने कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। सावंत ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक गोवा कैबिनेट में 11 और मंत्री हो सकते हैं।


सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया
मनोनीत मुख्यमंत्री सावंत के कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले डीजीपी इंद्र देव शुक्ला ने पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, कम से कम 15 मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्ति आ रहे हैं, इनकी सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए यहां कम से कम 2000 लोग लगे हुए हैं। ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 700 ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed