{"_id":"588f19504f1c1b7c3de80d90","slug":"goa-polls-now-manohar-parrikar-asks-voters-to-take-money-vote-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिकर बोले 'केजरी'भाषा - 'रैली में जाने के लिए पैसा ले लो, लेकिन वोट भाजपा को दो'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
परिकर बोले 'केजरी'भाषा - 'रैली में जाने के लिए पैसा ले लो, लेकिन वोट भाजपा को दो'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने गोवा की एक चुनावी सभा में अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर विवादित बयान दे दिया। परिकर ने कहा, ''अगर आपको रैलियों में जाने के लिए 500 रुपये मिल रहे हैं तो ले लो, लेकिन आपका वोट केवल बीजेपी को ही मिलना चाहिए।"
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक परिकर रविवार को गोवा की राजधानी पणजी से सटे एक कस्बे चिंबेल में एक चुनावी सभा में झुग्गीवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा, '' मैं समझता हूं कि अगर कोई रैली करा रहा है और इसमें शामिल होने के लिए आपको 500 रुपये देता है, तो इसमें कोई समस्या की बात नहीं है। लेकिन जब आप वोट करने जाएं तो भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल को चुनें। यह आपको हर हाल में याद रहना चाहिए।''
विज्ञापन
बता दें कि परिकर का यह बयान उसी दिन आया जब चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ऐसी ही बयानबाजी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। केजरीवाल पिछले महीने अपनी एक चुनावी सभा में जनता से यह कहते हुए देखे गए थे कि दूसरी पार्टियों से पैसा ले लो, लेकिन वोट केवल आम आदमी पार्टी को ही दो।
विज्ञापन