फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa poll: BJP to include Metro train plan in manifesto

गोवा में भाजपा के घोषणपत्र में होगी मेट्रो ट्रेन योजना

Fri, 20 Jan 2017 05:48 PM IST
एजेंसी/ पणजी
एजेंसी/ पणजी Updated Fri, 20 Jan 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
Goa poll: BJP to include Metro train plan in manifesto
- फोटो : demo

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में राज्य के लिए विस्तृत परिवहन योजना पर जोर देगी। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने बताया कि इसमें मेट्रो ट्रेन सुविधा भी शामिल होगी। पार्रिकर ने वास्को में पार्टी की एक बैठक के बाद वृहस्पतिवार की शाम संवाददाताओं से कहा, घोषणापत्र में राज्य के लिए विस्तृत परिवहन योजना की बात की जाएगी। इसमें इलेक्ट्रिक बस, इंटरसिटी बस और मेट्रो ट्रेन भी शामिल होगा। उन्होंने घोषणापत्र की अधिक जानकारी देने से बचते हुए कहा कि इसे 25-26 जनवरी को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि सत्ता मिलने पर भाजपा राज्य में सामाजिक कल्याण तथा शैक्षणिक योजनाओं को महंगाई से जोड़ने का वादा करती है। सभी सामाजिक कल्याण तथा शैक्षणिक योजनाओं को महंगाई से जोड़ा जाएगा। महंगाई के सूचकांक के आधार पर योजनाओं की राशि स्वत: बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कुछ सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन की खबरों को निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा ने 36 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा है तथा चार विधानसभा क्षेत्रों में अन्य उम्मीदवारों को समर्थन दिया है। इन चारों के अलावा मैं किसी अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन नहीं करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed