{"_id":"5eafa4588ebc3e90731e621d","slug":"goa-police-is-using-drones-to-keep-track-of-lockdown-violators","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर ड्रोन से नजर रख रही गोवा पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर ड्रोन से नजर रख रही गोवा पुलिस
Mon, 04 May 2020 10:42 AM IST
आसिम खान
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 04 May 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गोवा पुलिस तटीय राज्य के कुछ घनी आबादी वाले और झुग्गी बस्ती क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अरविंद गवास ने रविवार को बताया कि वॉलीबॉल मैदान और दक्षिण गोवा जिले के कुछ खुले क्षेत्रों में लोगों के एकत्रित होने और पुलिसकर्मियों के वहां पहुंचने पर वहां से भाग जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह दक्षिण गोवा के वास्को शहर के पास स्थित जुआरीनगर और मार्गो शहर के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और खरेबंद इलाके में ड्रोन से निगरानी की गई। जुआरीनगर गोवा का सबसे बड़ा झुग्गी बस्ती इलाका है जबकि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और खरेबंद तंग इलाके हैं, जहां चार पहिया वाहन नहीं जा सकते।
विज्ञापन
गवास ने कहा, ‘इन इलाकों में बच्चों और युवकों की आवाजाही पर नजर रखना एक बड़ी चुनौती थी। जब भी हम पुलिस बल भेजते थे ये उनके वहां पहुंचने से पहले ही घर भाग जाते थे।’ उन्होंने बताया कि इसलिए पुलिस ने ड्रोन का इस्तेमाल करने का निर्णय किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, ‘इन इलाकों में जब लोगों ने ड्रोन देखे तो उन्हें समझ आ गया कि पुलिस उनपर नजर रख रही है। इसके बाद उन्होंने नियमों का उल्लंघन करना बंद कर दिया।’