{"_id":"5fea5b86651ac57070441bea","slug":"goa-police-arrested-three-people-and-bollywood-assistant-producer-with-drugs-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के असिस्टेंट प्रोड्यूसर समेत गोवा में तीन लोगों को ड्रग्स के साथ किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बॉलीवुड के असिस्टेंट प्रोड्यूसर समेत गोवा में तीन लोगों को ड्रग्स के साथ किया गया गिरफ्तार
Tue, 29 Dec 2020 03:56 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Dec 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
ड्रग - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड के असिस्टेंट प्रोड्यूसर समेत तीन लोगों को 85 ग्राम एमडीएमए पिल्स के साथ रविवार को गिरफ्तार किया। इसकी कीमत करीब 8.5 लाख रुपये है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के एसपी शोभित सक्सेना ने बताया कि नए वर्ष के मौके पर उपयोग के लिए तस्करी कर लाई गई ड्रग्स के बारे में सटीक सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की एक टीम ने तीन संदिग्धों, उनके कमरों की तलाशी ली और उनके कमरे और वाहन से ड्रग्स बरामद की।
विज्ञापन
साथ ही क्राइम ब्रांच ने तेलंगाना नंबर की एक गाड़ी को भी जब्त किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से अयान अली खान (42) हैदराबाद निवासी कारोबारी है। गाड़ी अयान की है। दो अन्य आरोपी वेलेंटाइन परेरा (35) और स्ट्रोमी फर्नांडीज (27) मुंबई में बांद्रा के रहने वाले हैं। वेलेंटाइन कई बॉलीवुड फिल्मों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुका है।
विज्ञापन