Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Panaji municipal election results BJP victory wins 27 seats Atanasio Monserrate panel win Utpal Parrikar

Goa Municipal Election: पणजी निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 30 में से 27 सीटें जीतकर दिखाया दम; विपक्ष लगभग साफ

Fri, 13 Mar 2026 11:20 PM IST
Himanshu Singh Chandel अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Fri, 13 Mar 2026 11:20 PM IST
सार

गोवा की राजधानी पणजी के नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित पैनल ने बड़ी जीत दर्ज की है। 30 में से 27 सीटें जीतकर भाजपा ने विपक्ष को लगभग पूरी तरह पीछे छोड़ दिया। मंत्री अतानासियो मोन्सेराते के नेतृत्व वाले पैनल की इस जीत को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन
Goa Panaji municipal election results BJP victory wins 27 seats Atanasio Monserrate panel win Utpal Parrikar
चुनाव में चला भाजपा का जादू - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी पणजी के नगर निगम चुनाव ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। इस चुनाव में भाजपा समर्थित पैनल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए साफ संदेश दिया है कि पार्टी अभी भी राज्य की राजनीति में मजबूत स्थिति में है। 30 सीटों वाले इस चुनाव में भाजपा खेमे ने 27 सीटों पर जीत हासिल कर विपक्ष को लगभग पूरी तरह हाशिये पर धकेल दिया। इस नतीजे को आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक बढ़त माना जा रहा है।
विज्ञापन


पणजी नगर निगम यानी सिटी कॉरपोरेशन ऑफ पणजी (सीसीपी) के चुनाव में मंत्री अतानासियो मोन्सेराते के नेतृत्व वाले भाजपा समर्थित पैनल ने बड़ी जीत दर्ज की। इस पैनल ने 30 में से 27 सीटों पर कब्जा कर लिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर के समर्थन वाले पैनल को सिर्फ 3 सीटों से संतोष करना पड़ा। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है और इसे विकास की राजनीति की जीत बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गैस की किल्लत: LPG की कमी से दिल्ली के स्ट्रीट फूड पर संकट, 40 फीसदी ढाबे-रेहड़ी बंद; खाने के दाम 20% तक बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या यह जीत विधानसभा चुनाव का संकेत है?
राजनीतिक जानकार इस जीत को अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट मान रहे हैं। राजधानी के इस अहम निकाय में भाजपा समर्थित पैनल की बड़ी जीत से यह संकेत मिला है कि पार्टी का संगठन और जनाधार अभी भी मजबूत बना हुआ है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा नेताओं ने इस जीत को जनता के भरोसे और विकास की नीति का परिणाम बताया है।


मोन्सेराते ने जीत का श्रेय किसे दिया?
मंत्री अतानासियो मोन्सेराते ने इस जीत को शहर में हुए विकास कार्यों का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने काम पर भरोसा जताया है और यही वजह है कि इतनी बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि उनका पैनल आगे भी पणजी शहर के विकास, सफाई, यातायात और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करता रहेगा।

उत्पल पर्रिकर ने हार पर क्या कहा?
चुनाव में हार के बावजूद उत्पल पर्रिकर ने इसे सिद्धांतों की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं था, बल्कि शहर के लोगों को एक मंच पर लाकर नागरिक मुद्दों पर चर्चा शुरू करना था। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जवाबदेही और पारदर्शिता के लिए था और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed