फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa NSUI request Central Government to postpone NEET and JEE examinations

गोवा एनएसयूआई ने केंद्र सरकार से किया नीट और जेईई की परीक्षाएं टालने का आग्रह

Thu, 27 Aug 2020 04:29 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, पणजी
अमर उजाला नेटवर्क, पणजी Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 27 Aug 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
Goa NSUI request Central Government to postpone NEET and JEE examinations
नीट 2020 - फोटो : Amar Ujala

कोरोना संकट के बीच देशभर में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग तेज होती जा रही है। गोवा में कांग्रेस की छात्र विंग नेशलन स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने केंद्र सरकार से जेईई और नीट की परीक्षाएं टालने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


एनएसयूआई ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में नीट और जेईई की परीक्षाएं टाल देनी चाहिए। दोनों परीक्षाओं में लाखों छात्र भाग लेंगे, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। छात्रों के विरोध के बीच मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि जेईई (मेन) और नीट (यूजी) परीक्षाएं पहले घोषित तारीखों पर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


हाल में सुप्रीम कोर्ट ने नीट और जेईई की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद जेईई (मेन) 1 सितंबर से 6 सितंबर तक और नीट (यूजी) 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed