फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   goa nightclub fire reason birch north arpora updates death toll pm modi cm pramod sawant

Goa: तेज धमाका, DJ-डांसर के चलते बढ़ी भीड़... चश्मदीदों ने बताई गोवा नाइट क्लब अग्निकांड की कहानी; 25 की मौत

Sun, 07 Dec 2025 08:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 07 Dec 2025 08:11 AM IST
सार

गोवा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग की जांच जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि किचन में सिलेंडर में धमाके की वजह से आग तेजी से फैली। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिेए हैं। हादसे में मरने वालों में अधिकतर नाइटक्लब के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
goa nightclub fire reason birch north arpora updates death toll pm modi cm pramod sawant
गोवा नाइटक्लब में आग में 25 की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा के नाइटक्लब में लगी आग में मृतकों का आंकड़ा 25 हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और सीएम प्रमोद सावंत से बात की है। गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित नाइटक्लब बिर्क में देर रात आग लग गई। नाइटक्लब के किचन में सिलेंडर ब्लास्ट के चलते आग लगी और तेजी से फैली, जिसके चलते लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि नाइटक्लब में आग से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। 
विज्ञापन


गोवा पुलिस ने एक बयान में बताया कि उत्तरी गोवा के अरपोरा में बिर्क बाय रोमियो लेन में भीषण आग लगी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चार पर्यटक है और 14 नाइटक्लब के कर्मचारी और सात की पहचान होना अभी बाकी है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मिलकर जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन


नाइटक्लब के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कैसे हुआ हादसा
नाइटक्लब के सिक्योरिटी गार्ड संजय कुमार गुप्ता ने बताया 'हादसा रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुआ। अचानक से आग लगी, उस वक्त मैं गेट पर था। एक डीजे और डांसर नाइटक्लब में परफॉर्म करने वाले थे, जिसके चलते भारी भीड़ थी।' एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया 'जब मैं घर जा रहा था तो मैंने तेज धमाके की आवाज सुनी। बाद में हमने मौके पर एक एंबुलेंस को आते देखा। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां हादसा पहले ही हो चुका था।' एक अन्य सिक्योरिटी गार्ड ने बताया, 'हमने एक तेज धमाके की आवाज सुनी, बाद में हमें पता चला कि सिलेंडर में धमाके की वजह से आग लगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान
हादसे के तुरंत बाद सीएम प्रमोद सावंद ने घटनास्थल का दौरा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की दम घुटने से मौत हुई और मरने वाले अधिकतर नाइटक्लब के कर्मचारी हैं। सीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 


ये भी पढ़ें- Goa Nightclub Fire: उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग, 23 कर्मचारियों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed