फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa job scam BJP government targeting Opposition allege GFP vijay Sardesai and AAP

Job Scam: विपक्षी नेताओं की जासूसी करा रही भाजपा सरकार, जीएफपी नेता सरदेसाई का आरोप

Sun, 24 Nov 2024 02:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Nov 2024 02:58 PM IST
सार

सरदेसाई ने आरोप लगाया कि प्रमोद सावंत की सरकार विपक्षी पार्टियों और इनके नेताओं को निशाना बना रही है। नकदी के बदले नौकरी घोटाले में विरोधी नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Goa job scam BJP government targeting Opposition allege GFP vijay Sardesai and AAP
गोवा सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : एएनआई

विस्तार

गोवा में विपक्षी नेताओं ने राज्य की भाजपा सरकार पर विरोधी नेताओं की जासूसी कराने का आरोप लगाया है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई, कांग्रेस विधायक अल्वारेज फरेरा औऱ आप पार्टी के गोवा प्रमुख अमित पालेकर ने रविवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी नेताओं ने सीसीटीवी फुटेज जारी किए, जिसमें गोवा पुलिस विपक्षी नेताओं के फार्महाउस में दाखिल होती दिख रही है। 
विज्ञापन


'विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही सरकार'
सरदेसाई ने आरोप लगाया कि 'प्रमोद सावंत की सरकार विपक्षी पार्टियों और इनके नेताओं को निशाना बना रही है। नकदी के बदले नौकरी घोटाले में विरोधी नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। सरदेसाई ने आरोप लगाया कि 'भाजपा गोवा को विपक्ष मुक्त करना चाहती है। सरकार नकदी के बदले नौकरी घोटाले को लेकर घबराई हुई है। हम पर नजर रखने के बजाय, पुलिस को घोटाले में नामजद लोगों पर नजर रखनी चाहिए।'
विज्ञापन


कांग्रेस ने पणजी में विरोध प्रदर्शन पर रोक के आदेश पर जताई हैरानी
आप नेता पालेकर ने आरोप लगाया कि 'पुलिस कांस्टेबल पिछले तीन दिनों से उनके आवास के पास 'घूम रहे' हैं और उन्होंने कॉल डिटेल्स ली हैं। उन्होंने पूछा, 'अगर भाजपा इसमें शामिल नहीं है, तो वह न्यायिक जांच की मांग का विरोध क्यों कर रही है।' विधायक कार्लोस अल्वारेस फरेरा ने दावा किया कि मजिस्ट्रेट ने कांग्रेस के पदाधिकारियों को अगले तीन से छह महीने तक पणजी में विरोध प्रदर्शन करने से रोक दिया है, जो कि चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed