फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: International referee and Sepak Takraw Association president killed in road accident

गोवा : सड़क हादसे में तरराष्ट्रीय रेफरी समेत सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष की मौत, चालक गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 09:31 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Goa: International referee and Sepak Takraw Association president killed in road accident
हादसा - फोटो : एडोव

गोवा के उत्तर जिले में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में अखिल भारतीय सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह (42) और अंतरराष्ट्रीय रेफरी अंकित कुमार बालियान (34) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार टैंकर ने नियंत्रण खोकर डिवाइडर पार किया और उनकी कार से टकरा गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बंबोलीम से पणजी की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। टैंकर चालक राहुल सरवड़े (37) ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे टैंकर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में पहुंच गया और सामने से आ रही कार से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर पलटकर सर्विस रोड तक जा पहुंचा। कार चला रहे योगेंद्र सिंह और साथ में बैठे अंकित बालियान को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। गोवा सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कवलेकर ने बताया कि दोनों अधिकारी दक्षिण गोवा के मनोहर पर्रिकर स्टेडियम, नावेलिम में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय सेपक टकरा चैम्पियनशिप में शामिल होने आए थे, जो 23 से 27 अक्तूबर तक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलीबॉल की तरह खेला जाता है सेपक टकरा
सेपक टकरा एक टीम खेल है, जिसे आमतौर पर दो से चार खिलाड़ियों की टीम खेलती है। यह खेल वॉलीबॉल की तरह कोर्ट पर खेला जाता है, लेकिन इसमें खिलाड़ी गेंद को पैरों, घुटनों, कंधों, छाती और सिर से हिट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed