फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa government makes it mandatory for OTAs to allow only registered hotels guest houses news in hindi

Goa: 'जो होटल पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत नहीं, उन्हें ओटीए पर नहीं मिलेगी जगह', गोवा सरकार का निर्देश

Thu, 05 Dec 2024 05:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 05 Dec 2024 05:26 PM IST
सार

राज्य मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकायों की सोसायटी को भी पर्यटन विभाग के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्हें अवैध गेस्ट हाउस या होटलों के बारे में जानकारी प्रदान करनी चाहिए।

विज्ञापन
Goa government makes it mandatory for OTAs to allow only registered hotels guest houses news in hindi
Rohan Khaunte - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा सरकार ने गुरुवार को ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों को निर्देश दिया कि जो भी होटल राज्य पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत नहीं हों, उन्हें उनके (ट्रैवल एजेंसियों के) प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिलनी चाहिए। पणजी के पास पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने राज्य की पहली एयरबीएनबी उद्यमिता अकादमी का उद्घाटन किया। उन्होंने उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात की। राज्य मंत्री ने पर्यटक गोवा को अपने अवकाश गंतव्य के रूप में छोड़ रहे हैं, इन दावों को भ्रामक बताया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए राज्य पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने कहा, "होटल, होमस्टे और अन्य पर्यटन से संबंधित व्यवसाय को राज्य सरकार के नियमों का पालन करना है। गेटेड कॉम्प्लेक्स में स्थित गेस्टहाउसों को पर्यटन विभाग के साथ पंजीकृत कराना एक चुनौती है।" उन्होंने बताया कि गोवा पर्यटन विभाग को गेटेड कॉम्प्लेक्स में ऐसे गेस्टहाउसों की शिकायतें मिल रही थी, जिन पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकायों की सोसायटी को भी पर्यटन विभाग के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्हें अवैध गेस्ट हाउस या होटलों के बारे में जानकारी प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विभाग ने एत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed