फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: Former minister Rohan Khaunte will join BJP today, read major news of the country

गोवा : पूर्व मंत्री रोहन खाउंते आज भाजपा में होंगे शामिल, पढ़ें देश की पांच खबरें

Fri, 17 Dec 2021 06:50 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 17 Dec 2021 06:50 AM IST
विज्ञापन
Goa: Former minister Rohan Khaunte will join BJP today, read major news of the country
भाजपा। - फोटो : amar ujala

गोवा सरकार के पूर्व मंत्री और एक दिन पहले पद से इस्तीफा देने वाले रोहन खाउंते शुक्रवार को भाजपा में शामिल होंगे। पोरवोरिम क्षेत्र से निर्दलीय विधायक खाउंते ने बताया कि अपने विधासनभा क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए ये कदम उठाया है। पणजी के महालक्ष्मी मंदिर में सुबह दस बजे भाजपा का दामन थामेंगे। 

विज्ञापन


म्यांमार ने भारत प्रत्यर्पित किए पांच मणिपुरी आतंकी
म्यांमार सरकार ने मणिपुर की प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से जुड़े पांच आतंकियों को भारत प्रत्यर्पित कर दिया। पुलिस ने बताया कि भारतीय वायुसेना की विशेष उड़ान से इन पांचों को बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। इनकी पहचान पीएलए के स्वयंभू कैप्टन सलम सोमेंद्रो उर्फ देवानी, कालासना उर्फ कोईरेंग, नोंगमेथम नरेंद्र उर्फ नोरा उर्फ बन्नेर, ताओरेम रोहन उर्फ अंगाम और लोइटोंगबम उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

वित्त सचिव ने इन्फोसिस एमडी के साथ की नए आयकर पोर्टल की समीक्षा  
वित्त सचिव तरुण बजाज व अन्य अधिकारियों ने इन्फोसिस के एमडी सलिल पारेख के साथ नए आयकर पोर्टल के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा बैठक की।  
मंत्रालय ने बताया कि नया पोर्टल अब बेहतर काम कर रहा है और 15 दिसंबर तक 3.59 करोड़ रिटर्न भरे जा चुके हैं। पोर्टल पर रोजाना छह लाख से ज्यादा करदाता रिटर्न भर र हैं। 31 दिसंबर की समय-सीमा तक कुल संख्या 4.5 करोड़ तक पहुंच सकती है। 3.11 करोड़ रिटर्न का सत्यापन भी हो चुका है।

मानवाधिकारों के संरक्षण में सरकार निभाए अपनी भूमिका : जस्टिस मिश्रा
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा, सरकार को समाज के हर वर्ग के लोगों के मानवाधिकारों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। अदालतों को तब सामने आना चाहिए जब इनका गंभीर उल्लंघन किया जाए। पांच पूर्वोत्तर राज्यों में लंबित पड़े मामलों की सुनवाई के लिए आयोग के दो दिवसीय कैंप का उद्घाटन करते हुए जस्टिस मिश्रा ने कहा, संबंधित अधिकारियों को पूरी शक्ति के साथ आम आदमी के मानवाधिकारों की सुरक्षा करने में अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। न्याय दिलाना कार्यकारी तंत्र का काम है, अदालतों का नहीं। अदालतों की जरूरत तब होती है जब घोर उल्लंघन किये जाएं।

वित्तमंत्री से मांग, बजट में विवाद से विश्वास योजना का दायरा बढ़ाएं
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट पूर्व चर्चा में उद्योग जगत ने और सुधार व कर स्थिरता लागू करने की मांग की है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष टीवी नरेंद्रन ने कहा, अब तक लागू किए गए सुधारों से निजी निवेश में मामूली उछाल आया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा में शामिल उद्योग संगठनों ने कहा कि सरकार के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में खर्च बढ़ाने का लाभ मिल रहा है और इसे आगे भी लागू रखना होगा। बुनियादी क्षेत्र का असर 200 से ज्यादा उद्योगों पर पड़ता है, जिसे आगे बढ़ने के लिए वित्तीय मदद की जरूरत होगी। 

लिहाजा म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को और बढ़ाने की जरूरत है, ताकि शहरी स्थानीय निकाय बुनियादी क्षेत्र में निवेश के लिए फंड जुटा सकें। एसोचैम ने कहा, विवाद से विश्वास जैसी योजना को टेलीकॉम, ऊर्जा और खनन क्षेत्र में भी लागू किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed