फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   goa false tsunami alert triggers panic in porvorim area outside panji

Goa: गोवा में सुनामी आने का झूठा सायरन बजने से दहशत में आए लोग, जांच के आदेश

Thu, 07 Sep 2023 03:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 07 Sep 2023 03:26 PM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए उत्तरी गोवा की जिलाधिकारी मामू हेग ने बताया कि यह एक झूठी चेतावनी थी और किसी भी विभाग ने सुनामी की चेतावनी नहीं दी थी।

विज्ञापन
goa false tsunami alert triggers panic in porvorim area outside panji
सुनामी का झूठा सायरन बजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा के पोरवोरिम इलाके में सुनामी का झूठा सायरन बजने का मामला सामने आया है। सायरन कैसे बजा, इसकी जांच की जा रही है। वहीं सायरन सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। खबर के अनुसार, राजधानी पणजी के बाहरी इलाके पोरवोरिम में गुरुवार को रात नौ बजे के बाद अचानक से सुनामी का सायरन बज उठा। यह सायरन 20 मिनट से ज्यादा देर तक बजा, जिससे स्थानीय लोग घबरा गए। हालांकि बाद में पता चला कि यह सायरन झूठा तो लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


जांच में झूठी निकली सुनामी की चेतावनी
वहीं घटना को लेकर सरकार ने रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि सुनामी को लेकर अलर्ट करने वाला सायरन पोरवोरिम की एक पहाड़ी पर लगाया गया है। मीडिया से बात करते हुए उत्तरी गोवा की जिलाधिकारी मामू हेग ने बताया कि यह एक झूठी चेतावनी थी और किसी भी विभाग ने सुनामी की चेतावनी नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि किसी मॉकड्रिल की सूचना भी नहीं थी। ना ही भारतीय मौसम विभाग या नेशनल सेंटर फॉर ओसीन इंफोर्मेशन सर्विसेज ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी थी। 
विज्ञापन


प्रदेश के जल संसाधन विभाग को घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। राज्य के जल संसाधन मंत्री सुभाष शिरोडकर ने बताया कि उन्होंने भी घटना को लेकर विभाग से रिपोर्ट मांगी है, जो जल्द ही उन्हें मिल जाएगी। उत्तरी गोवा की जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भी सुनामी अलर्ट को फर्जी करार दिया और लोगों से ना घबराने की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed