{"_id":"61f66715310e15072d202f15","slug":"goa-electon-2022-amit-shah-visit-cm-pramod-sawant-bjp-tmc-congress-aap-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Election 2022: गृह मंत्री अमित शाह बोले- मोदी फोबिया से जूझ रहे हैं राहुल, गोवा में सिर्फ भाजपा ही जीत हासिल करेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Election 2022: गृह मंत्री अमित शाह बोले- मोदी फोबिया से जूझ रहे हैं राहुल, गोवा में सिर्फ भाजपा ही जीत हासिल करेगी
Sun, 30 Jan 2022 03:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 30 Jan 2022 03:53 PM IST
सार
गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गोवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बोरिम के साईं बाबा मंदिर में पूजा की। उनके साथ मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। गोवा दौरे के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल मोदी फोबिया से जूझ रहे हैं। बाकी राजनतिक दल भी अन्य राज्यों से यहां आकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन सिर्फ भाजपा ही यहां जीत हासिल करेगी और विकास को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
पोंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा गोवा में विकास लाई है। गांधी परिवार के लिए गोवा सिर्फ छुट्टी मनाने वाली जगह है। हमने राज्य के 2013-14 के 432 करोड़ के बजट को बढ़ाकर 2021 में 2,567 तक किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। हमने अपने सारे वादे पूरे किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए गोवा का मतलब है स्वर्णिम गोवा, लेकिन कांग्रेस के लिए इसका मतलब है कि गांधी परिवार गोवा। उन्हें सिर्फ छुट्टी मनाने के लिए शानदार जगह की जरूरत है।
विज्ञापन
इसके बाद वास्को में गृह मंत्री शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत की सरकार तीन 'ए' के लिए जानी जाती थी। पहले ए यानी अव्यवस्था, दूसरा ए यानी अस्थिरता और तीसरा ए यानी अराजकता। कोई भी राज्य इन तीनों के होते हुए विकास नहीं र सकता। सिर्फ भाजपा ही लोगों की अगुवाई वाली सरकार दे सकती है।
उन्होंने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का बिल संसद में पेश किया गया, तो विपक्ष के लोग कहते थे कि कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी। लेकिन पत्थर तो छोड़ो, किसी की कंकड़ मारने तक की हिम्मत नहीं हुई।
#WATCH गोवा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोरिम के साईं बाबा मंदिर में पूजा की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/6HE66Jiwsx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2022