{"_id":"6200ef99ee6ff472ef68d124","slug":"goa-election-2022-priyanka-gandhi-pm-modi-arvind-kejriwal-congress-bjp-aap-tmc-shiv-sena-ncp-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Election 2022: प्रियंका ने कहा- सत्ता में आने के बाद रोजगार के लिए 500 करोड़, गरीब परिवार को छह हजार रुपये प्रतिमाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Election 2022: प्रियंका ने कहा- सत्ता में आने के बाद रोजगार के लिए 500 करोड़, गरीब परिवार को छह हजार रुपये प्रतिमाह
Mon, 07 Feb 2022 03:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 07 Feb 2022 03:38 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि यह राज्य संसाधनों, प्राकृतिक सौंदर्य और कौशल में समृद्ध है, लेकिन इसकी एक सबसे बड़ी समस्या भी है और वह है बेरोजगारी। आज देश में दूसरी सबसे ज्यादा बेरोजगारी यही है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि पार्टी के सत्ता में आने के बाद रोजगार सृजन के लिए 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। न्याय योजना के तहत गरीब वर्ग के परिवारों को छह हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। जो उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन
प्रियंका ने नवेलिम में कहा, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोवा का प्रत्येक निवासी स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा पाएगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जब से यह सरकार आई हैं तब से महिलाओं के प्रति अपराध 24 फीसदी बढ़ गया है। अगर हमारी सरकार बनती है तो महिलाओं को तमाम सरकारी रोजगार में 30 फीसदी आपको मिलेंगे। मारगांव में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाए जाएंगे। गोवा में जब से यह सरकार आई हैं तब से महिलाओं के प्रति अपराध 24 फीसदी बढ़ गया है। ऐसे में इन्हें रोकने के लिए महिला पुलिस स्टेशनों को बढ़ाया जाएगा। स्वयं सहायता ग्रुप चलाने वालों को एक लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब गोवा के लिए नीतियां बनाएगी उसे आप लोगों की सहमति के बिना नहीं बनाई जाएंगी। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। इसमें आप लोग गोवा का भविष्य चुनने जा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा गोवा का प्रत्येक व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा पाएगा। गोवा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि सही निर्णय लेने का समय आ गया है, अगर आप सही निर्णय नहीं लेते हैं तो आपका प्रदेश, संस्कृति, पर्यावरण, छोटे-छोटे कारोबार नहीं बचेंगे। क्योंकि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह होनी चाहिए कि जनता के लिए काम करें। जो यह नहीं करता है वो जनता का नुकसान करता है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस, आप दल-बदलुओं की पार्टी: चिदंबरम
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) एवं आम आदमी पार्टी (आप) को दल-बदलुओं की पार्टी करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी और आप के जीतने की संभावना नहीं है लेकिन वे गैर-भाजपा मतों को विभाजित कर रही हैं। नुवेम विधानसभा क्षेत्र में एक जन सभा को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि मतदाताओं को आप या टीएमसी का समर्थन कर अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए, इसके बजाय उन्हें ‘नोटा’ (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प चुनना चाहिए।