फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: ED names 7 people, including two foreigners accused in drug smuggling case

गोवा : धनशोधन से जुड़े कोकीन तस्करी का मामला, ड्रग्स स्मगलिंग में ईडी ने दो विदेशी समेत 7 को बनाया आरोपी

Sun, 26 Oct 2025 06:34 AM IST
लव गौर एजेंसी
एजेंसी Published by: लव गौर Updated Sun, 26 Oct 2025 06:34 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन से जुड़े कोकीन तस्करी के एक मामले में एक तंजानियाई और एक जिम्बाब्वे के नागरिक सहित सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

विज्ञापन
Goa: ED names 7 people, including two foreigners accused in drug smuggling case
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन से जुड़े कोकीन तस्करी के एक मामले में एक तंजानियाई और एक जिम्बाब्वे के नागरिक सहित सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। ईडी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि आरोपपत्र 18 अक्तूबर को संघीय जांच एजेंसी के पणजी क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से गोवा में एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष दायर किया गया।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, इसमें तंजानियाई नागरिक वेदास्तो औडैक्स, जिम्बाब्वे के तारिरो ब्राइटमोर और पांच भारतीयों मासूम उइके, चिराग दुधात, रेशमा वाडेकर, मंगेश वाडेकर और निबू विंसेंट को आरोपी बनाया गया है। मामला मार्च 2025 में लाओस से भारत में 4.3 किलोग्राम कोकीन की कथित तस्करी के खिलाफ गोवा पुलिस अपराध शाखा की तरफ से दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा है।
विज्ञापन


ईडी ने इस मामले में कई जगहों पर छापे मारने के बाद अगस्त में तारिरो ब्राइटमोर को जिम्बाब्वे से गिरफ्तार किया था। जिम्बाब्वे के नागरिक पर यात्रा की व्यवस्था करने और ड्रग कूरियर के तौर पर काम करने वाले भारतीय नागरिकों को वित्तपोषित करने का आरोप है। एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रेशमा वाडेकर के 45.15 लाख रुपये मूल्य के एक घर को अटैच किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed