{"_id":"5e32d6818ebc3e4aff740e26","slug":"goa-cm-pramod-sawant-says-goans-would-not-be-given-entry-into-casino-from-1-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में अपने ही लोगों की कैसिनो में 'नो एंट्री', सीएम ने दिया आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा में अपने ही लोगों की कैसिनो में 'नो एंट्री', सीएम ने दिया आदेश
Thu, 30 Jan 2020 06:43 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को घोषणा की कि एक फरवरी से राज्य में संचालित कैसिनो में राज्य के लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि माल एवं सेवा कर आयुक्त इस प्रतिबंध को लागू करेंगे जो कि गेमिंग कमिश्नर भी हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल और गोवा के स्थानीय लोग राज्य में कैसिनो पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि ये प्रतिष्ठान स्थानीय संस्कृति को विकृत कर रहे हैं और साथ ही परिवारों के लिए आर्थिक तबाही साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस तटीय राज्य में अपतटीय क्षेत्रों में छह और तटवर्ती क्षेत्रों में दर्जन भर कैसिनो चलते हैं जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग आते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पिछले विधानसभा सत्र (अगस्त 2019) के दौरान सदन के पटल पर आश्वासन दिया था कि गोवा में कैसिनो में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। हम एक फरवरी से इसे लागू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के सख्त कार्यान्वयन के लिए आवश्यक नियमों को बाद में तैयार किया जाएगा। सावंत ने कहा कि हम बारी-बारी से कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Goa Chief Minister Pramod Sawant: We are banning access to casinos in Goa for the locals from February 1. Only tourists will be allowed. This was the demand of the public, so we did it. pic.twitter.com/vgLsZMiplF
— ANI (@ANI) January 30, 2020