फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CM Pramod Sawant appeals to all citizens to get fully vaccinated by Dec 19

गोवा: 90 फीसदी तक हो चुका है वैक्सीनेशन, मुख्यमंत्री ने 19 दिसंबर तक टीकाकरण अभियान पूरा करने का दिया भरोसा

Tue, 07 Dec 2021 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 07 Dec 2021 12:55 PM IST
सार

गोवा में  90 फीसदी से ज्यादा तक वैक्सीनेशन का काम हो चुका है। सिर्फ 1.20 लाख से ज्यादा लोग दूसरी खुराक लेने से वंचित है। मुख्यमंत्री ने 19 दिसंबर से पहले सभी लोगों से कोविड-19 के दूसरे डोज लेने की अपील की है। 

विज्ञापन
Goa CM Pramod Sawant appeals to all citizens to get fully vaccinated by Dec 19
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

गोवा में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पांच नए मामले सामने के आद सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लोगों से ओमिक्रॉन के डर से घबराने की अपील नहीं करते हुए सभी को 19 दिसंबर तक टीकाकरण करने की भरोसा दिया।  उन्होंने कहा कि हर हाल में दिसंबर से पहले तक इस अभियान को पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सावंत ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण को सबसे आक्रमक हथियार बताया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 11 लाख की कुल आबादी में से  1.20 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लेना बाकी है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द टीका लगवा लें। ताकि 19 दिसंबर तक राज्य में 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने आगे बताया कि गोवा ने इस साल सितंबर तक सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दे दी थी। 
विज्ञापन


एमजीपी-टीएमसी गठबंधन पर निशाना
इस दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने  महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और तृणमूल कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन पर निशाना साधा। प्रमोद सावंत ने कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन भले ही हुआ है, लेकिन दोनों दलों की संस्कृतियां एक दूसरे के विपरित है, क्योंकि जब दोनों पार्टियों की सांस्कृतिक पहचान की बात आती है तो उनका कोई मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजीपी की संस्कृति कहां है और टीएमसी की पश्चिम बंगाल संस्कृति कहां है? हमें आश्चर्य है कि वे कैसे मेल खाते हैं। बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीस की अध्यक्षता में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई थी। बैठक के बाद सीएम सावंत ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed