फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CM Manohar Parrikar leaves again for America for treatment

इलाज के लिए दोबारा अमेरिका जाएंगे मनोहर परिकर, अभी मुंबई के अस्पताल में हैं भर्ती

Wed, 29 Aug 2018 03:17 PM IST
पणजी, भाषा
पणजी, भाषा Updated Wed, 29 Aug 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Goa CM Manohar Parrikar leaves again for America for treatment

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर बीमारी के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। गोवा में विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने उनके बारे में बताते हुए कहा कि परिकर इलाज के लिए आज शाम अमेरिका के लिए रवाना होंगे। उन्हें स्वस्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां पैदा हो गई हैं। सावंत ने बताया कि 62 वर्षीय मुख्यमंत्री आज शाम पांच बजे अमेरिका के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा, 'स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां पैदा हो गई हैं इसलिए परिकर इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।'

विज्ञापन


सावंत ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री के गोवा लौटने की संभावना है। मुख्यमंत्री का अग्न्याशय संबंधी बीमारी के लिए इस साल तीन महीने तक अमेरिका में इलाज चला था और वह जून में भारत लौटे थे। इस महीने की शुरुआत में वह स्वास्थ्य जांच के लिए फिर से अमेरिका गए थे। अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद ही स्वास्थ्य जांच के लिए वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे और आज गोवा वापस आने वाले थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर आज शाम मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


अधिकारी ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के संबंध में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया, 'मुख्यमंत्री पद का आधिकारिक पदभार उनके पास ही रहेगा। किसी अन्य को यह पदभार देने की जरूरत नहीं है।' गोवा भाजपा के प्रवक्ता सिद्धार्थ कुलकोलीनकर ने बताया कि परिकर को यात्रा करते समय बदहजमी की शिकायत हो रही थी और वह इसके इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक ने बताया कि भाजपा की गोवा इकाई के प्रमुख विनय तेंदुलकर मुंबई के अस्पताल में परिकर से मुलाकात करेंगे और इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास करेंगे कि उनकी अनुपस्थिति में राज्य का प्रभार किसके पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइक ने कहा, 'यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि उनकी अनुपस्थिति में राज्य का प्रभार कौन संभालेगा। विनय तेंदुलकर उनसे मिलने मुंबई जा रहे हैं और इसके बाद ही इस पर स्थिति स्पष्ट होगी।' उन्होंने बताया कि पर्रिकर की हालत स्थिर है और वह 'चिकित्सा परामर्श' के लिए अमेरिका जा रहे हैं। पर्रिकर ने सात अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और राज्य के खनन सेक्टर के मौजूदा संकट से निपटने में हस्तक्षेप की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed