{"_id":"5f4f3143c2e799319f045f81","slug":"goa-chief-minister-pramod-sawant-tests-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
Wed, 02 Sep 2020 11:15 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना से संक्रमित
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वह एसिम्पटोमेटिक हैं, और फिलहाल होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। सीएम सावंत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
I wish to inform all that I have been detected COVID19 positive. I am asymptomatic and hence have opted for home isolation. I shall continue to discharge my duties working from home. Those who have come in my close contact are advised to take the necessary precautions.
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) September 2, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
सावंत ने ट्वीट कर कहा, 'मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं एसिम्पटोमेटिक हूं और इसलिए मैंने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है। मैं घर से काम करने वाले अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखूंगा। जो लोग मेरे करीबी संपर्क में आए हैं, मैं उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह देता हूं।'
सावंत से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री जल शक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया।