{"_id":"63187ea7dec4f30ea9758abd","slug":"goa-chief-minister-pramod-sawant-said-police-is-taking-strict-action-against-illicit-drugs-suppliers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa news: पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्कर किए गिरफ्तार, सीएम बोले-नशे के सौदागरों की तोड़ी जा रही कमर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa news: पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्कर किए गिरफ्तार, सीएम बोले-नशे के सौदागरों की तोड़ी जा रही कमर
Wed, 07 Sep 2022 09:59 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 09:59 PM IST
सार
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पुलिस अवैध नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। दो तस्करों को गोवा पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि पुलिस अवैध नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। दो तस्करों को गोवा पुलिस की एंटी.नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पुलिस ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तटीय राज्य में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त थे।
सावंत ने पणजी में संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार को एक और बुधवार को दो तस्करों को गोवा पुलिस की एंटी.नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा पुलिस ड्रग्स और नशीली दवाओं के कारोबार करने वालों के सख्त कदम उठा रही है। सरकार यहां आने वाले पर्यटकों को सख्त संदेश देना चाहती है कि यहां मादक पदार्थों नहीं मिलते है। नाइट क्लब और अन्य स्थान जहां देर रात तक पार्टियां होती हैं, वे भी पुलिस के रडार पर हैं। होटल, नाइट क्लब आदि के परिसर में ड्रग्स का सेवन होने पर मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
अंजुना में कर्लीज रेस्तरां का जिक्र करते हुए सावंत ने कहा कि अधिकारियों ने रेस्तरां परिसर को सील कर दिया है। पुलिस ने अब तक फोगट की मौत के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें उसके दो सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह शामिल हैं, जो उसके साथ गोवा यात्रा पर गए थे। इसके अलावा दो संदिग्ध ड्रग पेडलर और कर्लीज रेस्तरां के मालिक भी है। गोवा में हत्या जैसे अपराधों में वृद्धि पर सावंत ने कहा कि अपराधों में लगातार कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि अपराधिक गतिविधियों में गोवा के बाहर के कई राज्य के अपराधी शामिल हैं।