फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa cabinet decides to provide 3 cooking gas cylinders free to households, as promised by the BJP in election manifesto

बड़ा फैसला : गोवा में तीन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला, भाजपा ने किया था चुनाव में वादा

Tue, 29 Mar 2022 11:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 29 Mar 2022 11:00 AM IST
सार

सावंत ने कहा कि भाजपा के वादे के अनुरूप नए वित्तीय वर्ष से तीन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त प्रदान किए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Goa cabinet decides to provide 3 cooking gas cylinders free to households, as promised by the BJP in election manifesto
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

गोवा में नवगठित भाजपा सरकार ने साल में तीन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला किया है। सोमवार को सीएम प्रमोद सावंत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह निर्णय किया गया। भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में यह वादा किया था।  

विज्ञापन


सीएम सावंत ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी। मंत्रिमंडल की बैठक में सावंत के अलावा उनके आठ मंत्रिमंडलीय सहयोगी शरीक हुए। सावंत ने कहा कि भाजपा के वादे के अनुरूप नए वित्तीय वर्ष से तीन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त प्रदान किए जाएंगे। 
विज्ञापन


पिछले माह हुए गोवा विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भाजपा ने वादा किया था कि यदि वह फिर सत्ता में आई तो हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। सावंत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि लौह अयस्क खदानों से खनन फिर आरंभ करना व रोजगार पैदा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंटल नहीं, चुना हुआ सीएम हूं : सावंत
अपने विरोधियों के इस कथन कि वह एक्सीडेंटल सीएम हैं, का जवाब देते हुए सावंत ने कहा कि इस बार वह निर्वाचित सीएम हैं न कि चुने गए मुख्यमंत्री। सावंत 2019 में तत्कालीन सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद पहली बार गोवा के सीएम बने थे। हालिया चुनाव में भाजपा फिर जीती है और उन्हें दोबारा सीएम पद मिला है। भाजपा ने सावंत के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा था। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा ने 20 सीटें जीती हैं। उसने एमजीपी व निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed