फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa cabinet approves amendment which ban tourist from drinking and cooking in public place

गोवा में अब खुले में शराब पीना और खाना पकाना होगा बैन, लगेगा जुर्माना

Fri, 25 Jan 2019 10:49 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अजय सिंह Updated Fri, 25 Jan 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Goa cabinet approves amendment which ban tourist from drinking and cooking in public place
सांकेतिक तस्वीर

नागरिक समाज और पर्यटन उद्योग के हितधारकों के दबाव के कारण गोवा कैबिनेट ने गुरुवार को बैठक की। बैठक में पर्यटक व्यापार अधिनियम के तहत संशोधनों को मंजूरी दे दी गई है। अब इस अधिनियम के तहत सार्वजनिक उपद्रव मचाने वाले पर्यटकों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। इसकी घोषणा करते हुए पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने कहा कि कानून को धत्ता बताने वाले पर्यटकों के बड़े समूहों पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा और यदि वह फिर कानून का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें जेल की सजा मिलेगी। 

विज्ञापन


अजगांवकर ने कहा, 'हमारे समुद्र तटों और पर्यटन स्थानों पर कोई भी बोतल है या शराब नहीं पी सकता है। खुले में खाना भी नहीं पकाया जा सकेगा। इन सभी अपराधों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। यदि जुर्माना नहीं दिया जाता है तो पंजीकृत अपराध के पैमाने में वृद्धि होगी। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और उसे तीन महीने की सजा मिलेगी।' इन संशोधनों को गोवा विधानसभा के आगामी बजट सत्र में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर लगातार सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने पर प्रतिबंध लगाने का वादा करते रहे हैं। जिसमें बीच भी शामिल हैं लेकिन यह वादा कभी पूरा नहीं हुआ। यह साल पर्यटन के हिसाब से सबसे खराब रहा और पर्यटन उद्योग पर लगातार उन पर्यटकों पर नकेल कसने के लिए कहा गया जो कानून का उल्लंघन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा के यात्रा और पर्यटन एसोसिएशन (टीटीएजी) के अध्यक्ष सैवियो मैसियास ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि हम गोवा आने वाले पर्यटकों को रोक रहे हैं। लेकिन आपको पर्यटकों के व्यवहार को नियंत्रित करना होगा। जब भारतीय विदेश जाते हैं तो वह जगह-जगह थूकते नहीं हैं और न ही ठीक तरह के कपड़े पहने या शराब पीकर सड़क पर भागते हैं।'

राज्य के सर्वोच्च आतिथ्य उद्योग लॉबी समूह ने कहा कि कुछ पर्यटकों द्वारा किए जाने वाले अशिष्ट व्यवहार की वजह से अच्छे और विदेशी पर्यटक दूर हैं। डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने कहा, 'फुटपाथ, सैर करने के मार्ग, बीच पर लोगों को शराब पीने और बोतल तोड़ने से रोंके। जिस मिनट आप ऐसा कर देंगे आप देखेंगे कि भीड़ गोवा आना बंद कर देगी।' 


लोबो ने आगे कहा, 'पर्यटक रेस्तरां या कमरे में शराब नहीं पीना चाहते क्योंकि वह जानते हैं कि यह खर्चीला है। वह केवल शराब खरीदकर बीच आकर शराब पीना चाहते हैं और महिलाओं को देखना चाहते हैं। इसके लिए हमारे मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। उन्हें शराब को बैन करने के लिए कानून लाना चाहिए। अभी तक आदेश नहीं आया। हम सभी असहाय हैं। पर्यटक आता है और जो मन में आता है उसे करता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed