फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: Bombay High Court adjourns hearing of Tarun Tejpal case till September 20

गोवा: बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल मामले की सुनवाई 20 सितंबर तक की स्थगित, दुष्कर्म का है आरोप

Wed, 01 Sep 2021 02:58 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 01 Sep 2021 02:58 AM IST
सार

  • प्रत्यक्ष और डिजिटल दोनों तरह की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष अनुरोध दाखिल होने तक सुनवाई की स्थगित 
  • अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की

विज्ञापन
Goa: Bombay High Court adjourns hearing of Tarun Tejpal case till September 20
tarun tejpal - फोटो : social media

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने पत्रकार तरुण तेजपाल को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के खिलाफ गोवा सरकार की अपील पर सुनवाई मंगलवार को स्थगित कर दी।

विज्ञापन


मामले में प्रत्यक्ष और डिजिटल दोनों तरह की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष अनुरोध दाखिल होने तक सुनवाई स्थगित की गई है। अभी तक मामले में ऑनलाइन सुनवाई हो रही थी। मंगलवार को पहली बार मामले में प्रत्यक्ष सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता देवीदास पनगाम और तेजपाल के वकील ने न्यायमूर्ति एम एस सोनक और न्यायमूर्ति एम एस जवालकर की पीठ से समय मांगा। उन्होंने मामले में मिश्रित सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष अभी तक अपने आवेदन दाखिल नहीं किए हैं। पनगाम ने पीठ से मामले में सुनवाई दो सप्ताह और स्थगित करने का अनुरोध किया था, ताकि मुख्य न्यायाधीश के समक्ष आवेदन दाखिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा सरकार की ओर से भारत के सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने उस समय बंद कमरे में सुनवाई की तेजपाल की अपील का विरोध करते हुए कहा था, देश को यह जानने का हक है कि संस्था ने पीड़िता के मामले को किस तरह लिया।


गौरतलब है कि एक सत्र अदालत ने इस साल 21 मई को तहलका पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तेजपाल को यौन उत्पीड़न के एक मामले में बरी कर दिया था। तेजपाल पर नवंबर 2013 में गोवा के पांच-सितारा होटल की लिफ्ट में उस समय की अपनी एक सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। दोनों वहां एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed