फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Assembly Election 2022 AAP promised free electricity and water in Goa

Goa Assembly Election 2022: आप ने गोवा में भी मुफ्त बिजली और पानी देने का वादा किया, शिवसेना व एनसीपी मिलकर लड़ेगी चुनाव

Mon, 17 Jan 2022 05:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पणजी/ मुंबई
एजेंसी, पणजी/ मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Mon, 17 Jan 2022 05:58 AM IST
विज्ञापन
Goa Assembly Election 2022 AAP promised free electricity and water in Goa
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

गोवा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली-पानी देने के साथ 13 सूत्री एजेंडा तैयार किया है। इस एजेंडे में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं व्यापार, रोजगार, खनन और बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में 14 फरवरी को चुनाव है। आम आदमी पार्टी एक नई उम्मीद है, क्योंकि गोवा वासियों के पास पहले भाजपा और कांग्रेस के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। अपने चुनावी एजेंडे में आप ने राज्य के लोगों को 3000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी ने जमीन का अधिकार देने का भी वादा किया है। केजरीवाल ने कहा, सत्ता में आने के छह महीने के अंदर हम खनन का कार्य शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह ही गोवा के हर जिले में मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल खोला जाएगा। उन्होंने प्रत्येक परिवार को पांच साल के अंत तक 10 लाख रुपये का लाभ देने का वादा किया और उसका गणित भी समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना व एनसीपी मिलकर लड़ेगी गोवा विधानसभा चुनाव
शिवसेना और एनसीपी ने गोवा विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को बताया कि सीटों के बंटवारे को लेकर 18 जनवरी को एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से चर्चा होगी उसके बाद ही तय होगा कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा।


उन्होंने कहा कि गोवा और महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति अलग-अलग है। दरअसल महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार चला रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने गोवा में बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गोवा में 14 को एक ही चरण में मतदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed