फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   global firepower ranking india fourth strongest military power in world know pakistan position

Global Firepower: सैन्य शक्ति में अमेरिका नंबर-1, जानें चीन और भारत में कितना अंतर, पाकिस्तान की रैंकिंग क्या?

Wed, 17 Jan 2024 10:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 17 Jan 2024 10:48 AM IST
सार

ग्लोबल फायरपावर की रैंकिंग के अनुसार, भारत को 0.1023 स्कोर मिला है। वहीं अमेरिका को 0.0699, रूस को 0.0702 और चीन को 0.0706  स्कोर मिला है। इस रैंकिंग के अनुसार 0.0000 स्कोर को परफेक्ट माना जाता है। 

विज्ञापन
global firepower ranking india fourth strongest military power in world know pakistan position
भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सैन्य तौर पर दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश है। दरअसल ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग जारी हुई है। इस रैंकिंग में अमेरिका को सैन्य तौर पर दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना गया है। वहीं रूस और चीन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ग्लोबल फायरपावर की रैंकिंग के अनुसार, भारत को 0.1023 स्कोर मिला है। वहीं अमेरिका को 0.0699, रूस को 0.0702 और चीन को 0.0706  स्कोर मिला है। इस रैंकिंग के अनुसार 0.0000 स्कोर को परफेक्ट माना जाता है। 
विज्ञापन


लिस्ट में कुल 145 देशों को किया गया शामिल
ग्लोबल फायरपावर की 2024 की इस लिस्ट में कुल 145 देशों को उनकी सैन्य ताकत के आधार पर शामिल किया गया है। भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस लिस्ट में नौंवे स्थान पर है। वहीं इटली को 10वां स्थान मिला है। दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, जापान और तुर्किए भी शीर्ष 10 ताकतवर देशों में शामिल हैं। कई पैरामीटर को ध्यान में रखकर ग्लोबल फायरपावर ने यह लिस्ट तैयार की है, जिनमें सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण, वित्तीय स्थायित्व, सैन्य संसाधन, प्राकृतिक संसाधन, उद्योग और भौगोलिक परिस्थितियों का भी ध्यान रखा गया है। 
विज्ञापन


शीर्ष 20 में ये देश शामिल
ग्लोबल फायरपावर ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि हमारा फार्मूला छोटे, तकनीकी तौर पर आधुनिक देशों को बड़े और कम विकसित देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है। इस बहुआयामी दृष्टिकोण का उद्देश्य मारक क्षमता से परे सैन्य क्षमताओं की अधिक संपूर्ण तस्वीर पेश करना है।' इस इंडेक्स में फ्रांस को 11वें स्थान पर रखा गया है। वहीं फ्रांस के बाद ब्राजील, इंडोनेशिया, ईरान, मिस्त्र, ऑस्ट्रेलिया, इस्राइल, यूक्रेन, जर्मनी और स्पेन को शीर्ष 20 ताकतवर देशों में स्थान दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूटान सैन्य तौर पर सबसे कमजोर देश
दुनिया में सैन्य तौर पर सबसे कमजोर देश ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के अनुसार, भूटान है, जिसे 145 देशों पर रखा गया है। भूटान के बाद मालदोवा, सूरीनाम, सोमालिया, बेनिन, लाइबेरिया, बेलिज, सिएरा लियोन, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, आइसलैंड और कोसावा से कमजोर देश बताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed