फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   global energy transition index India ahead of China in renewable energy

अक्षय उर्जा मामले में चीन से आगे निकला भारत, शीर्ष पर स्वीडन काबिज

Tue, 26 Mar 2019 12:11 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 26 Mar 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
global energy transition index India ahead of China in renewable energy
renewable energy
अक्षय उर्जा के मामले में भारत में लगातार सुधार हो रहा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत दो पायदान उपर चढ़कर 115 देशों की सूची में 76वें स्थान पर काबिज हो गया है। इस सूची में शीर्ष दो स्थानों पर स्वीडन और स्विटजरलैंड काबिज हैं।
विज्ञापन


ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) में ब्राजील के अलावा केवल भारत की ऐसा है जिसकी स्थिति में सुधार देखा गया है। इस सूची में शीर्ष 10 के सभी देश यूरोपीय हैं। 
विज्ञापन


भारत में अक्षय उर्जा की क्षमता 73 गीगावाट है। जो देश की कुल उर्जा उत्पादन का 20 फीसदी है। इसका कारण सरकार द्वारा अक्षय उर्जा के क्षेत्र में लगातार किया जाने वाला कार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में भारत के उर्जा सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई है। इसके लिए राजनैतिक नेतृत्व को भी जिम्मेदार बताया गया है। कहा गया है कि जटिल और पुराने उर्जा सिस्टम होने के बावजूद भारत तेजी से अक्षय उर्जा को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

इसमें कहा गया है कि भारत में अक्षय उर्जा का उत्पादन अब परंपरागत उर्जा को पीछे छोड़ने लगा है। आने वाले दिनों में भारत इस क्षेत्र में और तेजी से विकास करेगा। अक्षय उर्जा के बढ़ने का प्रमुख कारण इसके लिए सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी है। सुदूर के क्षेत्रों में सुरक्षाबल भी स्थानीय लोगों को अक्षय उर्जा के प्रयोग के लिए जागरुक करने का काम कर रहे हैं। 

जानिए शीर्ष 10 देशों के बारे में

  • स्वीडन
  • स्विटजरलैंड 
  • नॉर्वे
  • फिनलैंड
  • डेनमार्क
  • ऑस्ट्रिया
  • यूनाइटेड किंगडम
  • फ्रांस
  • नीदरलैंड
  • आइसलैंड

ये हैं सबसे पिछड़े देश

  • हैती
  • दक्षिण अफ्रीका
  • जिम्बाब्वे
  • वेनेजुएला
  • मोजाम्बिक
  • किर्गिस्तान
  • नाइजीरिया
  • मंगोलिया
  • यूक्रेन
  • लेबनान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed